पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 26 2025 6:53AM
नियमों और शर्तों पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों पर लागू हैं। गौबा केंद्रीय गृह सचिव, शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मंगलवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी गौबा 2019 से अगस्त 2024 तक पांच साल तक देश के शीर्ष नौकरशाह रहे।
अधिसूचना में कहा गया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजीव गौबा को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक, उन्हीं नियमों और शर्तों पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों पर लागू हैं। गौबा केंद्रीय गृह सचिव, शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़