मेघालय में बाढ़ से पांच और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 15 हुई

Floods
ANI

हिल्स जिले में दिमापारा पुल के नीचे एक सड़क पर पिता और पुत्र अचानक आई बाढ़ में बह गए। उन्होंने बताया कि पूर्वी गारो हिल्स के गोंगडोप गांव में रविवार को भूस्खलन में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।

मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में रविवार को अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में पांच और लोगों की मौत हो गई। इस तरह पिछले दो दिन में मृतकों की कुल संख्या 15 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान बिजॉय एस. संगमा और उनके बेटे वियान चिगाडो आर. मराक, अमेरिन के. मराक और उनकी बेटी मनासे मराक तथा थेनसेंग आर. मराक के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि पहली घटना में पश्चिमी गारो हिल्स जिले में दिमापारा पुल के नीचे एक सड़क पर पिता और पुत्र अचानक आई बाढ़ में बह गए। उन्होंने बताया कि पूर्वी गारो हिल्स के गोंगडोप गांव में रविवार को भूस्खलन में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थेनसेंग की मौत तब हो गई जब पूर्वी गारो हिल्स जिले के सोंगसाक क्षेत्र में उनके वाहन पर एक पेड़ गिर गया। शनिवार को पश्चिमी गारो हिल्स जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोगों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़