नेपाल से भारत में अवैध तरीके से दाखिल हो रहा नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा था और भारत में घुसने के पीछे उसकी क्या मंशा थी। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और खुफिया ब्यूरो को मामले की जानकारी दे दी गई है।

महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को नेपाल से भारत में अवैध रूप से दाखिल हो रहे नीदरलैंड के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने यहां बताया कि नेपाल से भारत आ रहे पलास जोहान्स थियोडोरस (60) को आज सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोनौली इलाके में नियमित जांच के दौरान पकड़ा।

उसके पास नीदरलैंड का पासपोर्ट तो मिला लेकिन भारतीय वीजा के कागजात और कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड के पासपोर्ट की वैधता अवधि 16 मार्च 2028 तक है।

वहीं, उसके नेपाल के पर्यटक वीजा की वैधता अवधि 31 मई 2025 तक पायी गयी है। सिंह ने बताया कि नीदरलैंड के नागरिक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा था और भारत में घुसने के पीछे उसकी क्या मंशा थी। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और खुफिया ब्यूरो को मामले की जानकारी दे दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़