दीदी का बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित, महिला पिटाई वीडियो पर नड्डा ने घेरा, TMC ने पूछा- क्या मणिपुर गए थे?

Nadda
Creative Common
अभिनय आकाश । Jul 1 2024 3:59PM

भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी, चोपड़ा से विधायक हमीदुल इस्लाम का करीबी है। वहीं कूचबिहार में एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसे प्रताड़ित करने की घटना ने भी सुर्खियां बटोरी हैं।

उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके में कथित अवैध संबंधों को लेकर एक दंपति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी तजमुल उर्फ जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी, चोपड़ा से विधायक हमीदुल इस्लाम का करीबी है। वहीं कूचबिहार में एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसे प्रताड़ित करने की घटना ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है ममता बनर्जी मस्त हैं', महिला की पिटाई के वायरल वीडियो पर BJP का तंज

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ट्वीट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से एक भयावह वीडियो सामने आया है, जो उस क्रूरता की याद दिलाता है जो केवल धर्मतंत्रों में मौजूद है। मामले को बदतर बनाने के लिए टीएमसी कैडर और विधायक इस कृत्य को उचित ठहरा रहे हैं। चाहे वह संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है। 

इसे भी पढ़ें: Mob Lynching का गढ़ बनता जा रहा है बंगाल? 1 हफ्ते में हुई 12 हिंसक घटनाएं

टीएमसी नेता व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जेपी नड्डा दूसरे राज्यों पर नजर रखें तो अच्छा है। पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित है। थोड़ी बहुत घटनाएं यहां-वहां हो रही हैं लेकिन सरकार या पार्टी की ओर से हम इन घटनाओं का समर्थन नहीं कर रहे हैं... वे(जे.पी. नड्डा) क्या मणिपुर गए थे? महिलाएं हमारे साथ हैं जिसका प्रमाण वो इस चुनाव में दे चुकी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़