Rajasthan में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा सांसदों का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

Demonstration of BJP
प्रतिरूप फोटो
Twitter

भाजपा शासित मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर संसद परिसर में 26 विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रदर्शन से पहले, राजस्थान सरकार के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन में भाजपा की महिला सांसद सबसे आगे थीं।

नयी दिल्ली। राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा शासित मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर संसद परिसर में 26 विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रदर्शन से पहले, राजस्थान सरकार के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन में भाजपा की महिला सांसद सबसे आगे थीं।

हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए भाजपा सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और राजस्थान सरकार से राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर ‘जागने’ का आग्रह किया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से लोकसभा सदस्य माला राज्यलक्ष्मी ने कहा, ‘‘हम राजस्थान में भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।’’ राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने मांग की कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के आरोपों पर ‘पद छोड़ देना चाहिए’।

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु में Nitish Kumar का मजाक उड़ाने वाले लगे पोस्टर, बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत 3 गिरफ्तार

जोशी ने कहा, ‘‘राजस्थान का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन पिछले तीन वर्षों में यह महिलाओं, विशेष रूप से दलितों और गरीबों के खिलाफ अत्याचार में नंबर एक राज्य के रूप में उभरा है।’’ जोशी ने दावा किया कि राजस्थान में बलात्कार के बाद एक लड़की की हत्या किए जाने, एंबुलेंस के अंदर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार होने और पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए रिश्वत मांगने की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ रही है। राजस्थान सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़