गौतम बुद्धनगर में उत्तर प्रदेश -हरियाणा अंतरराज्यीय सीमा का सीमांकन शुरू

court
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा के आदेश पर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य की सीमा पर खंभा लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2,23,13,208 रुपए एवं इतनी ही धनराशि हरियाणा सरकार द्वारा दी गई है।

गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश -हरियाणा अंतरराज्यीय सीमा का सीमांकन सोमवार को शुरू हो गया जिसके तहत 65 किलोमीटर की सीमा पर खंभे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार इस कार्य में करीब 4.50 करोड रुपए खर्च होंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सीमांकन के लिए 2.23 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। हरियाणा सरकार ने भी इतनी राशि आवंटित की है। जनपद गौतम बुद्ध नगर के उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा अंतरराज्यीय सीमा निर्धारण का कार्य ‘सर्वे आफ इंडिया’ के सर्वेक्षण अधिकारी (चंडीगढ़) सत्यार्थ प्रकाश, सर्वेक्षक सत्यवृत शशि भूषण द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा के आदेश पर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य की सीमा पर खंभा लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2,23,13,208 रुपए एवं इतनी ही धनराशि हरियाणा सरकार द्वारा दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़