Maharashtra में कांग्रेस का लापता लेडीज कैंपेन, राज्यभर में पोस्टर चिपका कर शिंदे-फडणवीस-पवार को किया टारगेट

Congress
ANI/@DhivCM
अभिनय आकाश । Oct 1 2024 5:46PM

कांग्रेस द्वारा राज्य भर में लगाए गए पोस्टरों पर छपे इमेज में तीनों नेताओं की तस्वीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे महाराष्ट्र में कई पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर 'लापता लेडीज' लिखा हुआ है।

24 सितंबर की बात है जब किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 में भेजे जाने के लिए चुना गया है। करीब 29 फिल्मों के बीच लापता लेडीज का चयन किया गया। ये फिल्म वर्ड ऑफ माउथ से भयंकर पॉपुलर हुई। इतनी की इसने व्यूज के मामले में नेटफ्लिक्स पर रणबीर कपूर के एनीमल को भी पीछे छोड़ दिया। लेकिन लापता लेडीज के ऑस्कर में भेजे जाने के फैसले के बीच अब महाराष्ट्र में एक दिलचस्प कैंपेन कांग्रेस की तरफ से शुरू किया गया है। कांग्रेस ने किरण राव निर्देशित फिल्म से प्रेरित होकर 'लापता लेडीज' नाम से एक अभियान शुरू किया है। इसमें राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस ने अपने अनोखे कैंपेन के जरिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस को टारगेट किया है। 

इसे भी पढ़ें: History of Maharashtra Politics Part 7 | बैकसीट से ड्राइविंग सीट पर आ पाएगी कांग्रेस | Teh Tak

कांग्रेस द्वारा राज्य भर में लगाए गए पोस्टरों पर छपे इमेज में तीनों नेताओं की तस्वीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे महाराष्ट्र में कई पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर 'लापता लेडीज' लिखा हुआ है। पोस्टर पर मराठी में एक साल में 64,000 महिलाएं लापता भी लिखा है। कांग्रेस का ये कैंपेन बदलापुर यौन शोषण मामले के बाद आया है। महाराष्ट्र के बदलापुर में दो स्कूली छात्राओं के साथ स्कूल में एक संविदा सफाई कर्मचारी द्वारा यौन शोषण किया गया था। ऐसा लगता है कि यह अभियान सीधे तौर पर फडणवीस को ध्यान में रखकर किया गया है। फडणवीस के पास ही राज्य का गृह विभाग हैं। कांग्रेस नेता दिव्या मारुंथैया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हर साल महाराष्ट्र से 64,000 महिलाएं और लड़कियां गायब हो जाती हैं। ये गंभीर चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें: History of Maharashtra Politics Part 5 | जब दंगों की आग में झुलसी देश की आर्थिक राजधानी | Teh Tak

बयान में कहा गया कि इन पोस्टरों से साफ पता चलता है कि गृह मंत्री का काम पूरी तरह से निष्प्रभावी रहा है. यह सरकार की विफलता है, और इसके परिणामस्वरूप, महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और राज्य की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पोस्टरों में देवेन्द्र फडणवीस के कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया है, जिसके बारे में कांग्रेस का दावा है कि यह महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह विफल रहा है। इसमें कहा गया है कि जनता की उनके इस्तीफे की मांग दिन पर दिन मजबूत होती जा रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़