देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही Diwali, CM Yogi Adityanath ने दी शुभकामनाएं

yogi diwali
प्रतिरूप फोटो
ANI

उप्र के उप मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर कहा, ‘‘समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को आस्था, हर्षोल्लास व प्रकाश के महापर्व दीपोत्सव (दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर मां लक्ष्मी जी और श्रीगणेश जी आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की वर्षा करें।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से भर दे। मुख्‍यमंत्री योगी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्‍ट कर कहा, ‘‘असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से भर दे। जय श्री राम।’’

उप्र के उप मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर कहा, ‘‘समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को आस्था, हर्षोल्लास व प्रकाश के महापर्व दीपोत्सव (दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर मां लक्ष्मी जी और श्रीगणेश जी आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की वर्षा करें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़