Delhi Traffic Rules: मौसम बदलने के साथ दिल्ली में ट्रैफिक रुल्स में भी हुआ बदलाव, अब पुराने वाहन चलाने पर रोक

delhi traffic (2)
प्रतिरूप फोटो
ANI
रितिका कमठान । Oct 19 2024 11:36AM

दिल्ली में एक्यूआई 19 अक्टूबर को 310 के स्तर पर है। लोगों के लिए इस एक्यूआई में सांस लेना काफी खराब स्थिति है। इस बदलते मौसम को देखते हुए दिल्ली में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने भी इस बीच पुराने वाहनों पर रोक लगा दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का रुख बदलने लगा है। दिल्ली में हल्की सी ठंड होने लगी है। दिल्ली में सर्दी की शुरुआत होने से पहले ही धुंध की चादर छाने लगी है। हवा की गुणवत्ता लगातार दिल्ली में कम होती जा रही है। दिल्ली में एक्यूआई 19 अक्टूबर को 310 के स्तर पर है। लोगों के लिए इस एक्यूआई में सांस लेना काफी खराब स्थिति है। इस बदलते मौसम को देखते हुए दिल्ली में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने भी इस बीच पुराने वाहनों पर रोक लगा दी है।

 

दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती

दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों को जब्त करने के निर्देश जारी किए है। अब दिल्ली में पुराने वाहन चलाने पर रोक लग गई है। दिल्ली सरकार के निर्देश के अनुसार 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त किया जाएगा। इन वाहनों को जब्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो ये दिशा निर्देश शरकार ने 12 अक्टूबर को जारी की है। दिल्ली में इस अभियान को पहले चलाया जा चुका है। अगस्त 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को इन वाहनों की रोकथाम को लेकर आदेश जारी किए थे।

 

उप राज्यपाल ने दिए निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी एक बैठक की है। इस बैठक में उपराज्यपाल ने अधिकारियों को आदेश दिए है कि अभियान को फिर शुरू किया जाना चाहिए। दिल्ली में ठंड की शुरुआत होने से पहले ही प्रदूषण फैलाने वालों को दिल्ली में एंट्री ना मिल सके। दिल्ली में ट्रांसपोर्ट विभाग ने 11 अक्टूबर शुक्रवार को ऐसे 213 वाहनों को जब्त किया है। इसमें टू-व्हीलर्स, 4-व्हीलर्स और ई-रिक्शा शामिल हैं।

 

पुराने वाहनों का उपयोग करने पर देना होगा जुर्माना

दिल्ली सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि 10 से 15 वर्ष पुराने वाहनों को बदल दिया जाए। इन वाहनों को ना चलाया जाए। अगर कोई पुराने वाहनों को चलाएगा तो उनसे जुर्माना वसूलने की तैयारी की गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़