क्या मानव श्रृंखला के जरिये लोकतंत्र का संरक्षण किया जा सकता है: Kumaraswamy

Kumaraswamy
प्रतिरूप फोटो
ANI

केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने लोकतंत्र के नाम पर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाने के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए सवाल किया कि क्या इस तरह की श्रृंखला के जरिये लोकतंत्र का संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव कराने में देर किये जाने को भी लेकर सवाल किए।

बेंगलुरु । जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने लोकतंत्र के नाम पर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाने के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए सवाल किया कि क्या इस तरह की श्रृंखला के जरिये लोकतंत्र का संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव कराने में देर किये जाने को भी लेकर सवाल किए। उन्होंने राज्य सरकार से स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा करने का आग्रह भी किया। 

कर्नाटक सरकार ने रविवार को राज्यभर में ‘ऐतिहासिक’ 2,500 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर ‘अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस’ मनाया। यह मानव श्रृंखला समानता, एकता, भाईचारा और भागीदारीपूर्ण शासन के प्रतीक के तौर पर बनाई गई। कुमारस्वामी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मानव कल्याण को बढ़ावा देने की आड़ में आपने (सरकार ने) एक मानव श्रृंखला बनाई। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं है। यदि उसे इसकी परवाह है तो वह पहले स्थानीय निकायों के चुनाव कराए।’’ 

उन्होंने पोस्ट में सवाल किया, ‘‘सत्ता में आने के बाद से उन्होंने लोकतंत्र के आधार स्तंभों -- जिला एवं तालुका पंचायत और बीबीएमपी (बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका) के चुनाव नहीं कराए हैं। क्यों?’’ कुमारस्वामी ने कहा कि आप सत्ता में आ गए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि स्थानीय निकायों की अनदेखी की जाए। जद(एस) के प्रदेश प्रमुख ने कहा, ‘‘क्या मानव श्रृंखला के जरिये लोकतंत्र का संरक्षण किया जा सकता है? क्या करदाताओं के पैसों का दुरूपयोग लोकतंत्र के लिए सही है? पहले स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा करें। वास्तविक लोकतांत्रिक श्रृंखला को मजबूत करें। लोकतंत्र बचाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़