Karnataka: बीएस येदियुरप्पा बोले- 100% लिंगायत समुदाय हमारे साथ, कर्नाटक में हम 135 सीटें जीतेंगे

BS Yediyurappa
ANI
अंकित सिंह । May 8 2023 1:49PM

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत कुछ वर्षों में सुपर पावर बन गया। उन्होंने कहा कि हम अभी 5वें स्थान पर हैं और अगले 20-25 वर्षों में हम पहले या दूसरे स्थान पर होंगे।

कर्नाटक चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन हैं। कर्नाटक में सत्ता वापसी के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा जैसे भाजपा के दिग्गज नेता ने कर्नाटक में जमकर प्रचार किया है। इन सब के बीच भाजपा का दावा है कि कर्नाटक में पार्टी 135 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत कुछ वर्षों में सुपर पावर बन गया। उन्होंने कहा कि हम अभी 5वें स्थान पर हैं और अगले 20-25 वर्षों में हम पहले या दूसरे स्थान पर होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक में PM मोदी के धार्मिक नारे लगाने से हैरान हैं NCP अध्यक्ष शरद पवार, चुनाव पर की बड़ी भविष्यवाणी

इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो और रैली कर राज्य की स्थिति को समझा। मुझे विश्वास है कि हम निश्चित तौर पर 135 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 100% लिंगायत समुदाय हमारे साथ है। कांग्रेस कुछ समस्याएं पैदा करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रही है मगर उनका उद्देश्य पूरा नहीं होगा। लगभग सभी लिंगायत स्वामी हमारे साथ हैं और उन्होंने मुझसे कहा कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कर्नाटक के लोगों के लिए ये चुनाव नया इतिहास रचने का चुनाव है। ये चुनाव कर्नाटक को पूरे देश का नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है...और मुझे इस बात की खुशी है कि इस महायज्ञ के लिए कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर ही भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत की व्यवस्था टॉप 5 की आर्थिक ताकत बना है इस दौरान भारत ने हर साल विदेशी निवेश के नए रिकॉर्ड बनाए, निर्यात के नए रिकॉर्ड बनाए लेकिन जब तक कर्नाटक में कांग्रेस और JDS की सरकार थी तब तक इसका पूरा लाभ कर्नाटक को नहीं मिला। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: AAP नेता-कार्यकर्ताओं को महसूस हुई केजरीवाल की कमी, जानें क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि हम पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि यहां चार साल में बी.एस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई और पीएम मोदी जी की सरकार ने कर्नाटक के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं इसका कर्नाटक के मतदाताओं पर सकारात्मक असर दिख रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है जिसने सालों तक प्रभु श्री राम को ताले के अंदर बंद करके रखा और अब वो बजरंग बली का अपमान करने पर तुले हैं। इसी तुष्टिकरण की नीति के तहत भाजपा के PFI पर बैन के फैसले को कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही है। भाजपा ने PFI को बैन करके ना केवल कर्नाटक बल्कि समग्र देश की आंतरिक सुरक्षा को सुरक्षित करने का काम किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़