BJP ने EC में सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज़ कराई शिकायत, भूपेंद्र यादव बोले- कांग्रेस एक झूठ की बुनियाद पर प्रचार कर रही है

Sonia Gandhi
ANI
अंकित सिंह । May 8 2023 1:55PM

दिल्ली में बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के चुनाव आयोग से मिलने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने (सोनिया गांधी) संप्रभुता शब्द का जानबूझकर प्रयोग किया है। इनका(कांग्रेस) घोषणापत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है और भारत को कमजोर करने का एजेंडा भी है और इसलिए वे इस प्रकार के शब्द और मानसिकता का प्रयोग कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने 'कर्नाटक की संप्रभुता' पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया, जिसने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। सोनिया ने शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक में एक रैली को संबोधित हुए कहा था कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी। इसी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, भाजपा ने चुनाव आयोग (ईसी) का रुख किया है और कहा है कि सोनिया गांधी की टिप्पणी 'विभाजनकारी' प्रकृति की है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: बीएस येदियुरप्पा बोले- 100% लिंगायत समुदाय हमारे साथ, कर्नाटक में हम 135 सीटें जीतेंगे

दिल्ली में बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के चुनाव आयोग से मिलने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने (सोनिया गांधी) संप्रभुता शब्द का जानबूझकर प्रयोग किया है। इनका(कांग्रेस) घोषणापत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है और भारत को कमजोर करने का एजेंडा भी है और इसलिए वे इस प्रकार के शब्द और मानसिकता का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस एक झूठ की बुनियाद पर प्रचार कर रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने कहा कि आज मैंने चुनाव आयोग के कार्यालय में जाकर सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराई है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी ने हुबली में एक भाषण में भारत की अखंडता, एकता पर प्रश्न किया और कर्नाटक की संप्रभुता रखने की बात की। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक में PM मोदी के धार्मिक नारे लगाने से हैरान हैं NCP अध्यक्ष शरद पवार, चुनाव पर की बड़ी भविष्यवाणी

भाजपा नेता ने कहा कि हम देश की संप्रभुता की बात करते हैं कि देश एक रहना चाहिए। वो(सोनिया गांधी) देश को खतरे में डालना चाहती हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेतृत्व कर रही हैं...उनपर FIR दर्ज़ कर कार्रवाई की मैंने मांग की है। चुनाव आयोग के पास दायर की गई शिकायत में कहा गया है, "संप्रभुता की परिभाषा एक स्वतंत्र राष्ट्र है। भारत एक संप्रभु देश है और कर्नाटक इसका गौरवपूर्ण हिस्सा है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कर्नाटक को भारत से 'अलग' करने की खुलेआम वकालत करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने जाहिर तौर पर सोनिया गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' (राष्ट्र-विरोधी तत्वों) की बीमारी कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़