BJP leader Prabhat Jha Dies | मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रभात झा का लंबी बीमारी के चलते निधन

Prabhat Jha
Dr Mohan Yadav @DrMohanYadav51
रेनू तिवारी । Jul 26 2024 11:38AM

। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके झा पार्टी में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके झा पार्टी में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand जाना है तो गाड़ियों को पास में रखना होगा डस्टबिन और कचरा बैग, वरना लगेगा जुर्माना, परिवहन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झा के निधन पर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःखद दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी। आपका निधन राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

इसे भी पढ़ें: Keshav Prasad Maurya को हराने वाली पल्लवी पटेल से दो बार क्यों मिले Yogi? क्या विरोधियों को बड़ा झटका देने की तैयारी है?

भाजपा सूत्रों ने बताया किझा (67) के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, झा का अंतिम संस्कार शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़