Swati Maliwal Assault Case: कम नहीं हो रही विभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 16 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी

bibhav Kumar
ANI
अंकित सिंह । Jul 6 2024 3:05PM

पुलिस ने कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रियों पर महिला आयोग को एक संस्था के रूप में ‘‘कमजोर’’ करने का आरोप लगाया।

दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से जुड़े कथित मारपीट मामले में शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ा दी। कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है। इससे पहले कुमार को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल के समक्ष पेश किया गया था जिन्होंने उनकी न्यायिक हिरासत छह जुलाई तक बढ़ा दी थी। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Floods: बाढ़ से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का एक्शन, ईस्ट दिल्ली में बना फ्लड कंट्रोल रूम

पुलिस ने कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रियों पर महिला आयोग को एक संस्था के रूप में ‘‘कमजोर’’ करने का आरोप लगाया। आपद्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ‘आप’ ने पलटवार करते हुए कहा कि यह ‘‘बेहद खेदजनक’’ है कि वह (मालीवाल) ‘‘भाजपा की कठपुतली बनी हुई हैं।’’ पार्टी ने कहा, ‘‘पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए बहुत कुछ किया है। 

इसे भी पढ़ें: मैं आतंकवादी नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट में बोले केजरीवाल, दिल्ली CM की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस

स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं दिया गया, आयोग का बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया गया, 181 हेल्पलाइन को वापस ले लिया गया और अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के रिक्त पदों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया गया। मालीवाल ने कहा, ‘‘जब से मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है, तब से दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़