अमित शाह ने किया Janganana Bhawan का उद्घाटन, बोले- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेंगे आंकड़े

Amit shah
ANI
अंकित सिंह । May 22 2023 7:32PM

गृह मंत्री ने कहा कि जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए बनाये गये वेब पोर्टल का भी आज शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु के प्रमाणपत्र का डेटा अगर विशेष पद्धति से संरक्षित किया जाए तो जनगणना के बीच के समय का आंकलन कर विकास कार्यों की प्लानिंग ठीक तरह से कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में जनगणना भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास को रेखांकित करने वाली प्रक्रिया है...आज से जनगणना साहित्य के सारे प्रकाशनों की ऑनलाइन बिक्री शुरु हो गई है। इससे शोधकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं तभी बनाई जा सकती हैं जब सटीक आंकड़े उपलब्ध हों। मुझे विश्वास है कि अगली जनगणना के आंकड़े भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि आज इस जनगणना भवन के उद्घाटन से रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को अपना घर मिल गया है। 

इसे भी पढ़ें: 4 SSG और 22 आतंकियों का दस्ता... G20 के लिए पाकिस्तान ने बनाया बेहद ही खतरनाक प्लान, अमित शाह ने कश्मीर में उतार दिए मार्कोस कमांडो

गृह मंत्री ने कहा कि जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए बनाये गये वेब पोर्टल का भी आज शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु के प्रमाणपत्र का डेटा अगर विशेष पद्धति से संरक्षित किया जाए तो जनगणना के बीच के समय का आंकलन कर विकास कार्यों की प्लानिंग ठीक तरह से कर सकते हैं। शाह ने कहा कि काफी सालों तक हमारे देश का विकास डिमांड बेस्ड और टुकड़ों - टुकड़ों में होता था। इसके कारण बजट का खर्च कई गुणा हो गया था। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर विकास की योजनाओं की प्लानिंग से कम खर्च के साथ-साथ सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी विकास होता है। 

इसे भी पढ़ें: BJP को सेवा करने का अवसर देने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद, अमित शाह बोले- कल्याण और विकास के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे

इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ाने के ‘मिशन’ पर हैं और एक राष्ट्रपति द्वारा उनका ‘ऑटोग्राफ’ मांगा जाना तथा एक अन्य राष्ट्राध्यक्ष द्वारा उनके पैर छूने से, उन्हें (मोदी को) मिल रहा सम्मान प्रदर्शित होता है। शाह ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित छरोदी गांव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित अहमदाबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने छह दिनों में छह देशों की यात्रा की और कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। उन्हें मिल रहे सम्मान को देखना सचमुच में अनूठा है। एक राष्ट्राध्यक्ष ने उनका ऑटोग्राफ मांगा, जबकि एक अन्य ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़