यात्री के अस्वस्थ होने के कारण एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान को कोपेनहेगन भेजा गया

 Air India
प्रतिरूप फोटो
ANI

अधिकारी ने कहा, ‘‘मार्ग परिवर्तन के कारण सभी यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए कोपेनहेगन हवाई अड्डे पर हमारे सहयोगियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

दिल्ली से लंदन जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को रविवार को चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण मार्ग परिवर्तित कर कोपेनहेगन भेज दिया गया। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अस्वस्थ महसूस कर रहे एक यात्री को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में विमान से उतार दिया गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में उड़ान लंदन के लिए रवाना हो गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मार्ग परिवर्तन के कारण सभी यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए कोपेनहेगन हवाई अड्डे पर हमारे सहयोगियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़