दिल्ली हवाई अड्डे पर तंजानिया के नागरिक के शरीर में पाए गए कोकीन भरे 63 कैप्सूल, गिरफ्तार

cocaine
ANI

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के दौरान यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने मादक पदार्थ युक्त 63 कैप्सूल निगले हैं। इसके बाद यात्री को चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।’’

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तंजानिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो अपने शरीर में कथित तौर पर कोकीन से भरे 63 कैप्सूल छिपा कर ले जा रहा था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

व्यक्ति को एक अगस्त को दार एस सलाम (तंजानिया) से अदीस अबाबा और दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचने पर पकड़ा गया। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के दौरान यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने मादक पदार्थ युक्त 63 कैप्सूल निगले हैं। इसके बाद यात्री को चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘यहां अस्पताल में उसके शरीर से 63 कैप्सूल निकाले गए। जब इन कैप्सूल को काटा गया तो उनमें 998 ग्राम सफेद रंग का पाउडर मिला जिसके मादक पदार्थ होने का संदेह था और जांच में पाया गया कि वह कोकीन है।’’ बयान में बताया गया है कि 998 ग्राम कोकीन की अनुमानित कीमत 14.97 करोड़ रुपये है। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और मादक पादर्थ को जब्त कर लिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़