G.O.A.T History: सोशल मीडिया पर क्यों हमेशा ट्रेंड करता रहता है 'GOAT', कैसे हुई इसकी शुरुआत? क्या है इसका मतलब

सोशल मीडिया पर अक्सर 'GOAT' शब्द ट्रेंड करता हुआ नजर आता है। किसी भी खेल में शानदार प्रदर्शन के बाद कई लोग संबंधित एथलीट को बधाई देने के लिए GOAT शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
गौर से देखिए इस तस्वीर को... कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके कंधे पर एक बकरी का बच्चा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से 29 अक्टूबर 2022 को इस तस्वीर को पोस्ट किया गया और साथ में कैप्शन लिखा गया G.O.A.T अब अगर आम लोगों की नजर से देखें तो लोग जी ओ ए टी से सीधा मतलब बकरी के बच्चे से लगाएंगे, जो कि राहुल गांधी के कंधे पर नजर आ रहा है। लेकिन आपको बता दें कि ये बकरी वाला गोट नहीं इंग्लिश वाला GOAT जो एक स्लैंग वर्ड है जिसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किया जाता है।
वैसे आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर 'GOAT' शब्द ट्रेंड करता हुआ नजर आता है। किसी भी खेल में शानदार प्रदर्शन के बाद कई लोग संबंधित एथलीट को बधाई देने के लिए GOAT शब्द का इस्तेमाल करते हैं। इस शब्द का प्रयोग विराट कोहली, लियोनेल मेसी या सेरेना विलियम्स जैसे महान खिलाड़ियों के लिए किया जाता रहा है। लेकिन इस शब्द का वास्तव में क्या अर्थ है? यह शब्द खेलों में उत्कृष्टता से कैसे जुड़ा? वास्तव में इसकी उत्पत्ति कहाँ से हुई? आज के एमआरआई में इस पर एक विस्तृत नज़र डालने जा रहे हैं ...
इसे भी पढ़ें: Congress Yukt Bharat: पार्ट-1 के समापन पर विपक्षी एकता, फिर पश्चिम से पूरब की ओर निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2
GOAT शब्द क्या मतलब है?
GOAT शब्द अक्सर सोशल मीडिया पर 'बकरी' एनिमल आइकन के साथ ट्रेंड करता रहता है। GOAT 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को इन शार्ट में कहते है। GOAT शब्द का उपयोग उस खिलाड़ी या मनोरंजन जगत के लिए किया जाता है जो अपने क्षेत्र में निर्विवाद रूप से प्रभावी होता है। GOAT शब्द की उत्पत्ति महान मुक्केबाज और सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद अली की महान उपलब्धियों से जुड़ी है। GOAT शब्द का बकरी से कोई सीधा संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर जब लोग किसी ऐसी शख्सियत के संपर्क में आते हैं जो अपने क्षेत्र का महारथी हो तो उसे बकरी वाली इमोजी सेंड कर या फिर GOAT लिख सम्मान देने की कोशिश की जाती है।
कैसे हुई शब्द की शुरुआत
दुनिया के महान मुक्केबाज मोहम्मद अली के नाम से तो आप सभी वाकिफ होंगे। वो अपने लिए आई एम द बेस्ट शब्द का इस्तेमाल किया करते थे। वो कहा करते थे कि मैं जानता था कि मैं सबसे महान हूं, मैंने खुद को महान कहा। अगर मैं खुद को महान कहता हूं तो मैं दुनिया को भी समझा दूंगा कि मैं सचमुच महान हूं। इससे प्रेरित होकर ही उनकी पत्नी लोनी अली ने गोट नाम की कंपनी की नींव रखी। इसे मोहम्मद अली की पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल करना शुरु किया गया।
इसे भी पढ़ें: रामचरित मानस पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री पर हमलों की बौछार, अश्विनी चौबे ने कहा- तुरंत करना चाहिए बर्खास्त
'आई एम द ग्रेटेस्ट' एल्बम और ग्रैमी अवार्ड
21 साल की उम्र तक मोहम्मद अली 'कैसियस क्ले' के नाम से जाने जाते थे। फिर उन्होंने कॉमेडी एल्बम 'आई एम द ग्रेटेस्ट' रिलीज़ किया। 1964 में एल्बम को सर्वश्रेष्ठ हास्य प्रदर्शन के लिए ग्रैमी पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था। एल्बम 'आई एम द ग्रेटेस्ट' के बोल कुछ इस प्रकार से थे- कैसियस क्ले दुनिया के सबसे अच्छे फाइटर हैं। वह महान हैं! हाँ! मैं विश्व विजेता बनूंगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।
GOAT शब्द कैसे लोकप्रिय हुआ?
रैपर एलएल कूल जे ने 2000 में GOAT शीर्षक से एक एल्बम जारी किया। इस गीत के साथ, GOAT शब्द दूर-दूर तक चला गया। 2016 में कूल जे ने द रोलिंग स्टोन्स को बताया कि मुहम्मद अली के बिना GOAT शब्द कभी गढ़ा नहीं गया होता। ये इतना फ़ेमस हुआ कि लोग इसे आम भाषा में इस्तेमाल करने लगे। बाद में 2018 में GOAT शब्द को मेरियम वेबस्टर डिक्शनरी में जोड़ा गया। महान फुटबॉलर टॉम ब्रैडी को लोग प्यार से गोट के भी गोट कहने लगे। फिर ये शब्द आम लोगों के जेहन में तो जैसे रच-बस गया। उनकी बोल-चाल खासकर सोशल मीडिया के चैट्स का हिस्सा बन गया। माइकल जॉर्डन, रोज़र फ़ेडरर, सेरेना विलियम्स और क्रिकेट में भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लोगों ने GOAT कहा है क्योंकि ये अपनी-अपनी फ़ील्ड के धुरंधर हैं या रह चुके हैं। -अभिनय आकाश
अन्य न्यूज़