अब ढाई साल तक वृष राशि, मिथुन राशि और कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, करेंगे धन की बरसात

Shani Dev
Prabhasakshi
कमलेश पांडे । Apr 5 2023 2:33PM

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, शनि देव को कर्मफल प्रदाता के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2023 शनि के गोचर से बेहद समृद्ध साल है। इस वर्ष लगभग 30 साल बाद शनि देव अपनी दूसरी स्वराशि कुंभ में विराजमान हुए हैं।

वर्ष 2023 में शनिदेव लगभग 30 वर्षों के बाद अपनी दूसरी स्वराशि कुम्भ राशि में विराजमान हुए हैं। इससे अगले ढाई वर्ष तक यानी लगभग 2025 तक वृष राशि, मिथुन राशि और कुंभ राशि पर शनि की कृपा बनी रहेगी। इसलिए उपर्युक्त तीन राशियों के जातक अपने कर्म अच्छे रखें और सौभाग्यशाली वक्त के लाभ उठाकर अपना कल्याण करें। क्योंकि किसी का भी वक्त सदा एक जैसा नहीं रहता। इसलिए समझदारी भरा जीवन जीयें। ग्रह स्थिति में शनि देव में बड़े बदलाव होने से वृष राशि, मिथुन राशि और कुंभ राशियों के मालामाल होने की संभावना है। लिहाजा, अगले ढाई साल यानी 2023 से 2025 तक इन तीनों राशियों के जातकों को ज्यादा पैसा मिलने के आसार प्रबल हैं। शनिदेव जब इन 3 राशियों पर अगले ढाई साल तक धन की बरसात करेंगे। उनकी असीम कृपा से मां लक्ष्मी आपको करोड़पति भी बना सकती हैं।

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, शनि देव को कर्मफल प्रदाता के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2023 शनि के गोचर से बेहद समृद्ध साल है। इस वर्ष लगभग 30 साल बाद शनि देव अपनी दूसरी स्वराशि कुंभ में विराजमान हुए हैं। इस गोचर से जहाँ कुछ राशियों में शनि की महादशा और साढ़ेसाती के साथ-साथ ढैय्या (ढाई साल का प्रभाव) भी समाप्त हो गया है। वहीं, अगले ढाई साल यानी लगभग 2025 तक शनि ग्रह जिन तीन राशियों (वृष राशि, मिथुन राशि और कुंभ राशि) में स्थिर रहेगा, वह संयोगवश शनि की प्रिय राशियां मानी जाती हैं। कहने का तातपर्य यह कि इन तीन राशियों पर शनि का प्रभाव बुरा न होकर अधिक लाभकारी हो जाएगा। इससे माना जा रहा है कि अगले ढाई साल यानी 2025 तक उपर्युक्त तीन राशियों पर शनि देव की कृपा रहने की प्रबल संभावना है। इस अच्छे वक्त का फायदा इन राशियों से जुड़े जातकों को उठाने चाहिए। तो आइए यह समझते हैं कि ये राशियां वास्तव में किस रूप में सम्बन्धित जातकों को लाभ पहुंचा सकती हैं।

# वृष राशि

गोचर कुण्डली में शनि ग्रहदेव के दसवें भाव में स्थित होने के कारण वर्ष 2023 में यहाँ पर "शश महाराज योग" बन रहा है। अगले ढाई साल तक यह स्थिति यूँ ही बनी रहेगी। इसलिए इस राशि के जातकों के बिजनेस के लिए अगले दो साल काफी लाभदायक साबित होने वाले हैं, बशर्ते कि आपकी जन्म कुंडली में शनि शुभ स्थिति में हो। आपके कर्म भी अच्छे हों। इससे आपको शनि की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है। क्योंकि आपका भाग्य अच्छा है। ग्रह भगवान शनि आपके भाग्य में स्थिर हैं। इसलिए आपको रचनात्मक कार्य करने का मौका मिल सकता है। आप नाटक, लेखन, कविता, साहित्य पाठ आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में खुद को तरासना और आजमाना शुरू कर दीजिए।

इसे भी पढ़ें: April Grah Gochar 2023: सूर्य-गुरु समेत कई ग्रहों का अप्रैल में होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

# मिथुन राशि

गोचर कुंडली में शनि ग्रहदेव मिथुन राशि के नवम भाव में साक्षात विराजमान हैं, जिससे इस राशि के जातकों को अटल सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। वर्ष 2023, वर्ष 2024 और वर्ष 2025 में इस राशि के जातकों के पास अगले ढाई साल के लिए राजयोग बन रहे हैं, इसलिए आप अपनी योजना के दम पर विदेश यात्रा कर सकते हैं। इस अनुकूल ग्रह स्थिति में आपका आध्यात्मिक विकास हो सकता है, जो आपकी मानसिक स्थिति को शांत और तनावमुक्त रख सकता है। ऐसा होने से आपको लाभ ही लाभ होगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को करियर में बड़ी छलांग लगाने के आसार भी प्रबल हैं। यदि आप छात्र हैं तो आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता भी मिल सकती है, जिससे आप फुले नहीं समायेंगे।

# कुंभ राशि

गोचर कुंडली में अगले ढाई साल तक शनि ग्रह देव अपनी दूसरी स्वराशि कुंभ राशि में बेहद स्थिर रहेंगे, जिसका शुभ प्रभाव आपके काम और तरक्की में देखने को मिल सकता है। अगले ढाई साल में शनि ग्रहदेव आपके सपनों को कोई नई दिशा दे सकते हैं। आपके भाग्य में पारिवारिक सुख भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यह बात अलग है कि सूर्य और राहु के गोचर के कारण वर्ष 2023 के मध्य में आपकी राशि में कोई संकट काल आ सकता है, इसलिए सावधानी बरतिए। हालांकि इस बार शनि ग्रहदेव आपकी ढाल बने रहेंगे। इससे आपको चिंता नहीं करनी चाहिए। वहीं, शनि कृपा वश जैसे-जैसे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी, आपको निवेश से बड़ा लाभ भी मिल सकता है। आप इस मामले में खुशनसीब होंगे कि माता-पिता के धन के कारण आपको बड़े आर्थिक लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। इसलिए ऐसे अवसरों पर नजर रखिए और मौके के फायदे उठाने से मत चूकिए। 

कहा भी गया है कि भगवान शनिदेव जिसपर मेहरबान रहते हैं, उसको रंक से राजा बना देते हैं, अन्यथा कुपित होने पर राजा से रंक। हालांकि, उपर्युक्त वर्णित तीनों राशियों के लिए अभी राजा बनने का समय है। इसलिए अनुकूल ग्रहस्थिति के फायदे उठाइये, अपने अपने जीवन को धन्य बनाइए।

- कमलेश पांडेय

वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़