Vastu Tips: घर की ईशान कोण दिशा में इस चीज को रखने से होगा धन लाभ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips
Creative Commons licenses/-Flickr

ईशान कोण दिशा में शंख रखने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ईशान कोण दिशा में शंख रखने का क्या महत्व होता है और इस दिशा में शंख रखने से क्या फायदा होता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक ईशान कोण दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। ईशान कोण दिशा को उत्तर पूर्व दिशा भी कहा जाता है। साथ ही ईशान कोण दिशा को घर की सबसे शुभ और पवित्र स्थान माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए यदि आप ईशान कोण दिशा में देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने हैं, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही इससे जातक के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

आपको बता दें कि ईशान कोण दिशा में शंख रखने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ईशान कोण दिशा में शंख रखने का क्या महत्व होता है और इस दिशा में शंख रखने से क्या फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 31 July 2024 | आज का प्रेम राशिफल 31 जुलाई | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

जानिए ईशान कोण दिशा का महत्व

धार्मिक मान्यता के मुताबिक ईशान कोण को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इस दिशा में देवी-देवताओं को स्थापित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जातक के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। ईशान कोण दिशा का ग्रह गुरु बृहस्पति से संबंध होता है। वहीं गुरु बृहस्पति ज्ञान और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार भी माना जाता है और यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है। ईशान कोण दिशा में तिजोरी रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा पूजा करने और ध्यान लगाने के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है।

ईशान कोण दिशा में शंख रखने का लाभ

ईशान कोण में शंख रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में शंख को जल से भरकर रखें और इसमें कुछ तुलसी के पत्ते डाल दें। शंख को मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इस दिशा में शंख रखने से पॉजिटिक एनर्जी का संचार होता है और निगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही ऐसा करने से घर और कार्यस्थल में शांति व समृद्धि आती है। ईशान कोण दिशा में शंख रखने से जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस दिशा में शंख बजाने से मानसिक तनाव दूर होता है और मन को शांति मिलती है।

ईशान कोण दिशा में रखे शंख की पूजा

सबसे पहले शंख को अच्छे से धो लें और फिर इसमें थोड़ा सा गंगाजल और तुलसी की पत्ती डालें। अब शंख को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। फिर ईशान कोण दिशा में एक चौकी रखें और चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। अब चौकी पर शंख को रखें और ध्यान रखें कि शंख का मुख पूर्व दिशा की ओर हो। इसके बाद शंख के पास घी का दीपक जलाएं। इस तरह से शंख की पूजा करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़