Palmistry Tips: हथेली में इस योग के होने से जातक पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की नहीं होती कमी

Palmistry Tips
Creative Commons licenses/Flickr

वहीं हथेलियों में मौजूद आड़ी-तिरछी रेखाएं कुछ न कुछ संकेत देती हैं। इन रेखाओं के माध्यम से प्रेम, धन, करियर और सेहत आदि के बारे में गणना की जाती है। हथेली में एक करोड़पति रेखा पाई जाती है।

ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा हस्तरेखा शास्त्र है। हस्तरेखा शास्त्र के जरिए हथेली पर मौजूद रेखाओं को देखकर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। वहीं हथेलियों में मौजूद आड़ी-तिरछी रेखाएं कुछ न कुछ संकेत देती हैं। इन रेखाओं के माध्यम से प्रेम, धन, करियर और सेहत आदि के बारे में गणना की जाती है।

हथेली में एक करोड़पति रेखा पाई जाती है, जिसको लेकर कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति की हथेली में यह रेखा पाई जाती है, उसको अपने जीवन में धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: Palmistry: लव-अरेंज मैरिज या होगा ब्रेकअप, हथेली की इस रेखा से जानें कब है शादी का योग

 

करोड़पति योग

बता दें कि हथेली के मध्य भाग में करोड़पति योग होता है। बताया जाता है कि जिस भी व्यक्ति की हथेली में यह योग होता है, उस व्यक्ति के जीवन में खूब धन-दौलत होती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली में कछुए का निशान होना बेहद भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे जातक बहुत धनवान होते हैं और आय में वृद्धि होती है। वहीं हथेली में स्वास्तिक का निशान होता है, उस जातक की जिंदगी सुख-समृद्धि से भरी होती है और यह लोग काफी ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं।

राजलक्ष्मी योग

जिन जातकों की हथेली में करोड़पति होने का योग होता है, वह लोग अपने करियर में खूब सफलता पाते हैं। यह योग और राजलक्ष्मी योग दोनों को ही बहुत शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक शुक्र, चंद्र पर्वत, गुरु और बुध उठे हुए होते हैं, तो राजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। ऐसे व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं और यह सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करते हैं। जिंदगी में इन लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है।

ये जातक बनते हैं करोड़पति

जिन जातकों की हथेली में मस्तिष्क पर्वत और बुध पर्वत पर सफेद तिल पाया जाता है, वह लोग बहुत भाग्यशाली माने गए हैं। हस्तरेखा के मुताबिक यदि भाग्यरेखा स्पष्ट, सीधी और गहरी होती है, तो यह भी जातक के लिए करोड़पति योग बनाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़