Sawan Somwar 2024: अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

sawan somvar 2024
Common Creatives

सावन के महीने में लोग व्रत भी रखते हैं और कई त्योहार भी मनाते हैं। अगर आप सावन के महीने में अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा करेंगे तो आपकी किस्मत चमक जाएगी।

इस साल सावन का महीना आज 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। अगर आप सावन के महीने में अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा करेंगे तो आपकी किस्मत चमक जाएगी। बड़ी संख्या में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करने के लिए कई उपाय और अनुष्ठान करते हैं। कई भक्त शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं, तो कई रुद्राभिषेक भी करते हैं। सावन के महीने में लोग व्रत भी रखते हैं और कई त्योहार भी मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में महादेव की सच्चे मन से पूजा करनी चाहिए। अगर सच्चे दिल से महादेव की पूजा की जाए तो हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार शिव पूजा की विधि।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन में बेलपत्र, लाल चंदन और लाल फूलों से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

वृषभ राशि

 वृषभ राशि वाले लोगों को दूध, दही और गंगा जल से शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र या ॐ नागेश्वराय नमः का जाप भी उचित रहेगा।

मिथुन राशि

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिव को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि वालों को जल में दही मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। गन्ने का रस भी पिला सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातक को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सफेद फूल, चंदन, इत्र, गाय का दूध, भांग चढ़ाना चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि वालों को जल में गुड़ मिलाकर भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही मदार के फूल, गेहूं और लाल फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

कन्या राशि

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि वाले लोगों को भांग, दुवा, पान, धतूरा, गंगाजल से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को सफेद चंदन, गंगाजल, दही और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करके भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को लाल गुलाब या किसी लाल फूल और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

धनु राशि

 इस राशि के जातकों को गाय के दूध में हल्दी मिलाकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और प्रसाद के रूप में बेसन की मिठाई भी चढ़ानी चाहिए।

मकर राशि

 मकर राशि वाले भक्तों को नीले फूल, बेलपत्र, शमी के पत्ते और धतूरा से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को नीले फूल, गन्ने का रस और शमी के फूल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

मीन राशि

भगवान शिव की पूजा में पीले फूल, गन्ने का रस, केसर या दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़