वियतनाम : हनोई के अपार्टमेंट में आग लगने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Fire
प्रतिरूप फोटो
Wikimedia common

मीडिया के मुताबिक, आग मंगलवार देर रात लगी और इमारत से निकाले गए 70 में से 54 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 वियतनाम की राजधानी हनोई के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यहां की सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीडिया के मुताबिक, आग मंगलवार देर रात लगी और इमारत से निकाले गए 70 में से 54 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  मीडिया के अनुसार, अधिकारियों ने घटना में मरने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़