Philadelphia में गोलीबारी में सात लोग घायल, हथियार बरामद नहीं

shooting
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi

जांचकर्ता घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है और इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।

अमेरिका में पेन्सिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना में सात लोग घायल हो गए।पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तरी फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की यह घटना बुधवार शाम साढे छह बजे से कुछ पहले हुई।

पुलिस के अनुसार, घायलों की उम्र 16 से 47 वर्ष है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जांचकर्ता घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है और इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़