पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान, पुतिन ने अपने हाथों से पहनाया ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल'

नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस के सर्वोच्च ऑवर्ड से सम्मानित करने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस के सर्वोच्च ऑवर्ड से सम्मानित करने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से सहमत, पीएम मोदी के बयान पर रूस ने दी प्रतिक्रिया
इस आदेश की स्थापना 1698 में ज़ार पीटर द ग्रेट द्वारा, यीशु के पहले प्रेरित और रूस के संरक्षक संत, सेंट एंड्रयू के सम्मान में की गई थी। यह केवल सबसे उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य योग्यता के लिए प्रदान किया जाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रोसेटम पवेलियन का दौरा किया और कहा कि ऊर्जा भारत और रूस के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा नई दिल्ली इस क्षेत्र में मॉस्को के साथ संबंध और मजबूत करने को लेकर आशान्वित है। मोदी ने वीडीएनकेएच के रोसेटम मंडप में असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग को समर्पित एक फोटो प्रदर्शनी देखी, जिसका उद्घाटन नवंबर 2023 में किया गया था। यह वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास में सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: एनर्जी सेक्टर भारत-रूस सहयोग का महत्वपूर्ण स्तंभ, पीएम मोदी बोले- जब दुनिया ईंधन की चुनौती का सामना कर रही थी...
मोदी ने यात्रा की अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ एटम पवेलियन का दौरा किया। ऊर्जा भारत और रूस के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण स्तंभ है और हम इस क्षेत्र में संबंध और मजबूत करने के लिए आशान्वित हैं।
अन्य न्यूज़