Pakistan: बलूचिस्तान की कोयला खदान में दम घुटने से 11 श्रमिकों की मौत

coal mine
प्रतिरूप फोटो
ANI

प्रांत के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल घानी ने पुष्टि की कि खदान में घातक मीथेन गैस के कारण दम घुटने से 11 श्रमिकों की मौत हो गयी। संजादी क्वेटा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहर संजादी कोयला खदान में सोमवार को दम घुटने से कम से कम 11 श्रमिकों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रांत के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल घानी ने पुष्टि की कि खदान में घातक मीथेन गैस के कारण दम घुटने से 11 श्रमिकों की मौत हो गयी। संजादी क्वेटा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

घानी ने कहा, सभी श्रमिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात के रहने वाले थे। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें दफनाने के लिए उनके गृहनगर भेजा जाएगा। पाकिस्तान में खनन कार्य खतरनाक कार्य स्थितियों के लिए बदनाम है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़