महासागर के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति डॉन वॉल्श का 92 वर्ष की उम्र में निधन

ocean
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

जनवरी 1960 में अमेरिकी नौसेना के तत्कालीन लेफ्टिनेंट वॉल्श और स्विस इंजीनियर जैक्स पिकार्ड को 150 टन वजनी पनडुब्बी बाथिसकैप के जरिये सतह से लगभग 7 मील (11 किलोमीटर) नीचे समुद्र में भेजा गया था।

महासागर के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंचने वाले सबसे पहले समुद्री खोजकर्ता एवं नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन डॉन वॉल्श का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी एलिजाबेथ वॉल्श ने सोमवार को कहा कि वॉल्श का निधन 12 नवंबर को मर्टल पॉइंट, ओरेगॉन स्थित उनके घर पर हुआ।

जनवरी 1960 में अमेरिकी नौसेना के तत्कालीन लेफ्टिनेंट वॉल्श और स्विस इंजीनियर जैक्स पिकार्ड को 150 टन वजनी पनडुब्बी बाथिसकैप के जरिये सतह से लगभग 7 मील (11 किलोमीटर) नीचे समुद्र में भेजा गया था।

दोनों प्रशांत महासागर में गुआम से लगभग 200 मील (320 किलोमीटर) दूर 35,800 फुट (11,000 मीटर) तक उतरे जो कि महासागरों का सबसे गहरा बिंदु है। यह बिंदु दुनिया की सबसे गहरी समुद्री खाई ‘मारियाना ट्रेंच’ का हिस्सा है। सतह पर 20 मिनट बिताने के बाद वह वापस आ गये थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़