Congress नेता जिसने केजरीवाल से इस्तीफे का ऐलान करवा दिया! क्या है वो फुलप्रूफ प्लान

Congress
ANI
अभिनय आकाश । Sep 16 2024 2:40PM

अभिषेक मनु सिंघवी जिसको आम आदमी पार्टी किसी भी तरीके से राज्यसभा भेजना चाहती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक मनु सिंघवी ने प्लान बनाया और अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देने के लिए कहा है। दिल्ली में फरवरी 2025 में चुनाव होने है। ऐसे में अगर केजरीवाल के इस्तीफे के बाद नवंबर में चुनाव नहीं होते हैं। अरविंद केजरीवाल जनता के बीच जाकर ये बताने की कोशिश करेंगे कि हम चुनाव करवाने को तो कह रहे हैं। लेकिन ये तैयार नहीं हो रहे हैं। इन्हें डर है कि हम फिर न जीत जाएं।

दिल्ली की सियासत में संडे के दिन को सबसे ट्रेंडिग और गहमा गहमी वाला बनाने वाले ऐलान ने सभी राजनीतिक दलों को अलर्ट मोड पर आने पर मजबूर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद तिहाड़ से करीब छह महीने बाद बाहर आने वाले अरविंद केजरीवाल एक दिन बाद वो पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। फिर दिल्ली की सत्ता कौन संभालता है ये देखना होगा। लेकिन केजरीवाल ने इस्तीफा क्यों दिया वो भी उन्हीं आरोपों पर जिन आरोपों पर उनसे मार्च से इस्तीफा मांगा जा रहा था। कहा जा रहा था कि जेल जाने पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन 15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने क्यों अचानक इस्तीफे का ऐलान किया है। 

इसे भी पढ़ें: आखिर कौन सा था वो दांव, 48 घंटे के भीतर मोदी के 2 बड़े विरोधी बैकफुट पर आ गए, करने लगे इस्तीफे की बात

फरवरी 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है। केजरीवाल ने बहुत सोच समझ कर इस्तीफे का ऐलान किया है। केजरीवाल मार्च में भी इस्तीफा दे सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। अब इसके पीछे के कारण को समझें तो कारण ये है कि मार्च में अगर इस्तीफा देते और कहते कि चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं तो संभव नहीं था। केजरीवाल ने वक्त चुना ऐसा कि जब छह महीने विधानसभा चुनाव के बचे हैं। उन्होंने यही कहा कि नवंबर में चुनाव करवाइए। कहा जा रहा है कि ये सारी रणनीति केजरीवाल के वकील और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रची है। वही मनु सिंघवी जो अरविंद केजरीवाल का केस लड़ रहे हैं। जिनकी दलीलों के बाद केजरीवाल को जमानत मिल गई। 

इसे भी पढ़ें: Kejriwal पर मनोज तिवारी का वार, मैंने सिनेमा में काम किया है पर उनसे बड़ा अभिनेता नहीं देखा

वही अभिषेक मनु सिंघवी जिसको आम आदमी पार्टी किसी भी तरीके से राज्यसभा भेजना चाहती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक मनु सिंघवी ने प्लान बनाया और अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देने के लिए कहा है। दिल्ली में फरवरी 2025 में चुनाव होने है। ऐसे में अगर केजरीवाल के इस्तीफे के बाद नवंबर में चुनाव नहीं होते हैं। अरविंद केजरीवाल जनता के बीच जाकर ये बताने की कोशिश करेंगे कि हम चुनाव करवाने को तो कह रहे हैं। लेकिन ये तैयार नहीं हो रहे हैं। इन्हें डर है कि हम फिर न जीत जाएं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़