China बना रहा भर-भर के परमाणु बम, बाइडेन को सीक्रेट प्लान पर करना पड़ा साइन

China
@POTUS
अभिनय आकाश । Aug 29 2024 1:13PM

बाइडेन ने फौज को आदेश दिया कि वो रूस, चीन और नार्थ कोरिया ध्यान में रखकर न्यूक्लियर प्लान तैयार करे।

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपती जो बाइडेन ने मार्च 2024 में एक सीक्रेट न्यूक्लियर प्लान पर दस्तखत किया था। इसके तहत अमेरिका की न्यूक्लियर स्ट्रैजर्जी का फोकस पहली बार रूस की बजाए चीन पर रखा गया है। दरअसल, अमेरिका को आशंका है कि चीन तेजी से न्यूक्लियर हथियारों का स्टॉक बढ़ा रहा है और वो आगे भी निकल सकता है। इसलिए बाइडेन ने फौज को आदेश दिया कि वो रूस, चीन और नार्थ कोरिया ध्यान में रखकर न्यूक्लियर प्लान तैयार करे। 

इसे भी पढ़ें: Indian Navy को आज दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन सौपेंगे Rajnath Singh, 750KM की है रेंज

किसके पास कितने परमाणु बम?

आज दुनिया के पास पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा क्षमता वाले परमाणु बम हैं। ऐसे में परमाणु युद्ध के बाद की तस्वीर भयावह होगी। दुनिया में कई देशों के पास परमाणु हथियार मौजूद हैं। इस रेस में सबसे आगे रूस और अमेरिका हैं। 

रूस- 4380 परमाणु हथियार

अमेरिका- 3708 परमाणु हथियार

फ्रांस- 290 परमाणु हथियार

चीन- 500 परमाणु हथियार

ब्रिटेन- 225 परमाणु हथियार

इस्राइल- 90 परमाणु हथियार

पाकिस्तान- 170 परमाणु हथियार

भारत- 172 परमाणु हथियार

उत्तर कोरिया- 50 परमाणु हथियार

चीन और पाकिस्तान ने ज्यादा एटमी हथियार जोड़े

चीन और पाकिस्तान ने भारत के मुकाबले तेजी से अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है। स्वीडन के चिक टैंक Stockholm International Peace Research Institute यानी SIPRI ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट कहती है कि 2022 में चीन ने अपने जखीरे में 60 और पाकिस्तान ने 5 एटमी हथियार जोड़े हैं। इस दौरान भारत ने 4 नए एटमी हथियार बनाए है। तीसरा साल है जब चीन ने एटमी हथियारों पर खर्च बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict के बीच अमेरिका ने उठा लिया बड़ा कदम, मिडिल ईस्ट में भेजा परमाणु पनडुब्बी और जंगी जहाजों का जखीरा

2030 तक अमेरिका को पीछे छोड़ने की होड़ में चीन

19 अगस्त को एक राज्य परिषद की बैठक के दौरान, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने जियांग्सू, शेडोंग, गुआंग्डोंग, झेजियांग और गुआंग्शी के तटीय प्रांतों में 11 परमाणु रिएक्टरों को मंजूरी दी, जिसमें अनुमानित कुल निवेश 33.3 बिलियन डॉलर था। ताजा डेवलपमेंट हालिया दिशानिर्देश में उल्लिखित चीन के व्यापक हरित संक्रमण लक्ष्यों के अनुरूप है, जिसने ऊर्जा-गहन उद्योगों को डीकार्बोनाइजिंग करने और स्वच्छ ऊर्जा आधारों के निर्माण के लिए पवन, सौर और जल विद्युत के साथ-साथ तटीय परमाणु ऊर्जा की पहचान की है। जुलाई 2024 तक, चीन की परमाणु ऊर्जा परिचालन क्षमता उसे दूसरे स्थान पर मौजूद फ्रांस से पीछे है, लेकिन विस्तार की उसकी महत्वाकांक्षी योजनाएं देश को 2030 तक संभावित रूप से फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्तमान में परमाणु ऊर्जा के शीर्ष उत्पादक) दोनों से आगे निकलने की स्थिति में रखती हैं।

क्या हो अगर दोनों में छिड़ जाए जंग

अमेरिका-चीन के बीच परमाणु लड़ाई हो तो अमेरिका के सहयोगी की भूमिका बढ़ जाएगी। उनपर खतरा भी अधिक होगा। चीन जापान या ऑस्ट्रेलिया जैसे अमेरिकी सहयोगियों के खिलाफ परमाणु बल का इस्तेमाल कर सकता है, ताकि अमेरिकी गठबंधन नेटवर्क को कमजोर किया जा सके। अमेरिका और चीन के बीच परमाणु जंग का दुनिया पर असर विनाशकारी होगा। इससे पूरी मानव जाति को खतरा होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़