Chicago shooting: 244वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा अमेरिका 230 साल पुराने गन कल्चर को क्यों नहीं बदल सका?

अमेरिका इस बार अपना 246वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। अमेरिका के शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान एक घर की छत से गोलियां बरसाए जाने से छह लोगों की मौत हो गई वहीं 57 लोग घायल हो गए।
अमेरिका में एक बार फिर से मॉस शूटिंग की घटना सामने आई है। बड़ी बात ये है कि ये तब हुआ जब अमेरिका इस बार अपना 246वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। अमेरिका के शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान एक घर की छत से गोलियां बरसाए जाने से छह लोगों की मौत हो गई वहीं 57 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाला एक 22 साल का लड़का था जिसकी पहचान रॉबर्ट ई क्रिमो के रूप में हुई है। ये घटना अमेरिका में लगातार हो रही मास शूटिंग पैटर्न का एक हिस्सा हैं। अमेरिका दुनिया के कई मुल्कों में अराजकता के नाम पर सैन्य कार्रवाई कर चुका है। लेकिन अमेरिकी समाज खुज कितना अराजक है ये मास शूटिंग के आंकड़ों से सामने आता है। आपको जानकर ये आशचर्य होगा की अमेरिका में गन खरीदना खिलौने खरीदने से भी आसान होता है।
यूएस सीनेटर ने गन कल्चर के खिलाफ उठाई आवाज
सीनेटर डिक डर्बिन ने कहा कि मेरा दिल टूट गया। किसी नागरिक को मिलिट्री असॉल्ट गन की जरूरत नहीं है। बंदूक रखना कोई खेल या शौक नहीं है। ये किलिंग मशीन है। हाल ही में पास गन बिल बहुत महत्वपूर्ण लेकिन पर्याप्त नहीं।
इसे भी पढ़ें: शी चिनफिंग ने हांगकांग के लिए ‘‘एक देश, दो प्रणाली’’ नीति का किया बचाव, अमेरिका पर दिया बयान
अमेरिका में बंदूक रखने के नियम
अमेरिका में गन खरीदने की न्यूनतम उम्र 18 साल है। मतलब आप 18 साल के हुए गन खरीदिए कोई समस्या नहीं होगी। अगर आप बड़े हथियार खरीदना चाहते हैं तो 21 साल की उम्र के होने पर ये भी आप आसानी खरीदन सकते हैं। लेकिन हां, बंदूक बेचने वालों की उम्र 21 साल होना जरूरी है। आप 21 साल के होते हैं तो बंदू बेचिए। उसमें भी कोई समस्या नहीं है। बंदू का कारोबार करने के लिए एक स्थायी पता होना चाहिए। बंदू विक्रेता के लिए मानसिक संतुलन का एक सर्टिफिकेट जरूरी होता है। मानसिक रूप से बीमार लोग बंदूक नहीं खरीद सकते हैं। इसके साथ ही नशेबाद युवाओं को बंदूक खरीदने-बेचने की इजाजत नहीं है। एक साल से अधिक की जेल काट चुके लोग भी गन नहीं खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शी चिनफिंग ने हांगकांग के लिए ‘‘एक देश, दो प्रणाली’’ नीति का किया बचाव, अमेरिका पर दिया बयान
बाइडेन ने साइन किया गन कंट्रोल बिल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 25 जून को दशकों में सबसे व्यापक बंदूक हिंसा विधेयक जिसे द्विदलीय सुरक्षित समुदाय विधेयक भी कहा जा रहा है उसके ऊपर हस्ताक्षर किए। इससे पहले अमेरिकी संसद ने बंदूक हिंसा पर रोक लगाने से उद्देश्य से पेश किए गए उस विधेयक को 23 जून को आसानी से मंजूरी दी।
बंदूक की संस्कृति का इतिहास
अमेरिका में बंदूक की संस्कृति उस जमाने से है जब वहां पर ब्रिटिश शासन था। तब आकर पुलिस कोई स्थाई सुरक्षा बल नहीं था। लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा खुद ही करनी पड़ती थी। लोगों को कहा गया कि आप अपने हथियार खरीद लीजिए और अपने और अपने परिवार की रक्षा स्वयं कीजिए। 19वीं शताब्दी तक अमेरिका को यह समझ आ गया कि गन कल्चर कभी शांति को स्थापित नहीं होने देगा। लेकिन बंदूक बनाने वाले लॉबी और कुछ नेताओं के दबाव में कभी भी इसके खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं बन पाया। आज अमेरिका में हर दिन इसकी वजह से औसतन 100 लोग मारे जाते हैं। लोग बाजार से सामान की तरह गन खरीदते हैं और फिर इससे हत्या कर देते हैं।क्या ऑनलाइन मंगा सकते हैं बंदूकें ?
नागरिकों से ज्यादा बंदूक
2015 में वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में जनसंख्या से ज्यादा तो बंदूकें हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि जहां 2013 में अमेरिका की जनसंख्या 31 करोड़ 70 लाख थी, वहीं आम नागरिकों के पास बंदूकों की संख्या उससे ज्यादा यानि 35 करोड़ 70 लाख थी। बंदूक की इतनी ज्यादा तादाद से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिका में गन को हासिल करना नागरिकों के लिए बहुत मुश्किल काम नहीं है।
इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में छूटे अमेरिका के खतरनाक हथियार कहां गए? इस देश में हो रही स्मगलिंग
सब्जी खरीदने जितना आसान
अमेरिका में बंदूक के पार्ट्स को बिना किसी लाइसेंस के ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। लोग घर में ही बंदूकों को असेंबल कर रहे हैं। अमेरिका में क्राइम सीन पर मिले आधे हथियार ऐसे ही अवैध होते हैं। बंदूक खरीदते समय खरीदार को एक फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। बंदूक बेचने वाले खरीदार की जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन, यानी FBI से साझा करता है, जो बंदूक खरीदार के बैकग्राउंड की जांच करती है।
अन्य न्यूज़