World Wildlife Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व वन्यजीव दिवस, हमारे लिए क्या है इसका इतिहास व महत्व

Wildlife Day
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Mar 3 2025 11:08AM

3 मार्च का दिन वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है। वन्यजीव हमारे जीवन के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। इनसे हमें भोजन तथा औषधियों के अलावा भी अनेक प्रकार के फायदे मिलते हैं। इसके अलावा वन्यजीव जलवायु को संतुलित रखने में भी सहायता करते हैं।

हर साल 3 मार्च का दिन वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है। वन्यजीव हमारे जीवन के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। इनसे हमें भोजन तथा औषधियों के अलावा भी अनेक प्रकार के फायदे मिलते हैं। इसके अलावा वन्यजीव जलवायु को संतुलित रखने में भी सहायता करते हैं। दुनियाभर से लुप्त हो रहे वनस्पतियों और जंगली जीव-जंतुओं की प्रजातियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।

आज से ठीक 11 साल पहले 3 मार्च 2014 को पहली बार विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था। दुनियाभर में जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की अनेक प्रजातियां धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं। भारत में इस समय 900 से भी ज्यादा जीवों की प्रजातियां खतरे में हैं। समय रहते इस ओर ध्यान न दिया गया तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।

जानिए कैसे हुई इस दिवस की शुरुआत?

अपने 68वें अधिवेशन में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 मार्च को हर साल विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की थी। वन्य जीवों को विलुप्त होने से रोकने के लिए सबसे पहले साल 1872 में वाइल्ड एलीफेंट प्रिजर्वेशन एक्ट पारित हुआ था।

विश्व वन्यजीव दिवस मनाने का कारण

भोजन तथा औषधियों के अलावा हमें वन्यजीवों से और भी कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इसमें से एक है वन्यजीव जलवायु संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं। ये मानसून को नियमित रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों की पुनःप्राप्ति में सहयोग करते हैं। पर्यावरण में जीव-जंतु तथा पेड़-पौधों के योगदान को पहचानकर तथा धरती पर जीवन के लिए वन्यजीवों के अस्तित्व का महत्व समझते हुए हर साल विश्व वन्यजीव दिवस अथवा वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे मनाया जाता है।

क्या है विश्व वन्यजीव दिवस मनाने का उद्देश्य ?

विश्व वन्यजीव दिवस को मनाने का मकसद बहुत ही साफ है कि दुनियाभर में जिस भी वजहों से वन्यजीव और वनस्पतियों लुप्त हो रही हैं उन्हें बचाने के तरीकों पर काम करना। पृथ्वी की जैव विविधता को बनाए रखने के लिए वनस्पतियां और जीव-जंतु बहुत जरूरी हैं। लेकिन पर्यावरण के असंतुलन और तरह-तरह के एक्सरपेरिमेंट्स के कुछ सारे जीव और वनस्पतियों का अस्तित्व खतरे में है।

2025 की थीम

हर साल ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के लिए एक नई थीम रखी जाती है, जो लोगों का ध्यान विशेष मुद्दों की ओर आकर्षित करती है। ऐसे में साल 2025 के लिए ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ की थीम है – “वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश’। इस थीम का उद्देश्य है लोगों को ये समझाना कि हमें आधुनिक तकनीक और डिजिटल साधनों का उपयोग करके वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत बनाना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़