Nick Jonas को प्राग में अपने प्रदर्शन के दौरान मंच से भागने पर मजबूर होना पड़ा, क्यों?

Nick Jonas
Instagram
एकता । Oct 16 2024 1:02PM

जोनस ब्रदर्स अपने वर्ल्ड टूर पर निकले हुए हैं। इसी कड़ी में तीनों भाईयों ने बीती रात प्राग में परफॉरमेंस दी। इस दौरान किसी ने निक के सिर पर लाल लेजर लाइट तान दी। ऐसा होते ही निक हड़बड़ा गए और सिक्योरिटी को इशारा करते हुए स्टेज से भागने लगे।

हॉलीवुड स्टार निक जोनस सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, गायक हड़बड़ाहट में स्टेज से भागते नजर आ रहे हैं। निक के इस वीडियो के सामने आते ही दर्शकों में बेचैनी बढ़ गयी। हालांकि, अब मामला पूरी तरह से साफ हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं बीती रात आखिर ऐसा क्या हुआ कि निक को स्टेज से भागना पड़ा?

प्राग के स्टेज पर निक जोनस के साथ क्या हुआ?

निक जोनस अपने भाईयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ बीती रात प्राग में प्रदर्शन कर रहे थे। बता दें, जोनस ब्रदर्स अपने वर्ल्ड टूर पर निकले हुए हैं। इसी कड़ी में तीनों भाईयों ने बीती रात प्राग में परफॉरमेंस दी। इस दौरान किसी ने निक के सिर पर लाल लेजर लाइट तान दी। ऐसा होते ही निक हड़बड़ा गए और सिक्योरिटी को इशारा करते हुए स्टेज से भागने लगे। थोड़ी से बाद पता चला कि भीड़ में से किसी व्यक्ति ने ऐसा किया था। सिक्योरिटी ने उसे शो से बाहर किया। फिर निक ने वापस स्टेज पर आकर केविन और जो को ज्वाइन किया।

इसे भी पढ़ें: अपनी सास के साथ संबंध बनाना चाहते थे Kanye West, एक्स असिस्टेंट Lauren Pisciotta ने रैपर पर लगाए गंभीर आरोप

निक जोनस की इंस्टाग्राम पर वापसी

निक जोनस अभी कुछ समय से इंस्टाग्राम से दूर थे। उन्होंने एक दिन पहले ही वापसी की थी, जिसके अगले ही दिन ये घटना उनके साथ हुई। इस घटना के सामने की सच्चाई सामने आने के बाद से निक के फैंस ने राहत की सांस ली है।

निक ने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया से कुछ समय निकाल रहा था। तब तक, जब तक कि एक बेहतरीन फ़ोटोग्राफ़र ने इस नीली दीवार के सामने मेरी ये शानदार तस्वीरें नहीं खींचीं। उन्होंने आगे लिखा, 'आनंद लें और मैं वापस आ गया हूँ।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़