दिवाली के दौरान प्रदूषण से अपनी आंखों को कैसे बचाएं? पटाखे न जलाएं

How to protect your eyes
Pixabay

दिवाली आने से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण धीरे-धीरे फैलने लगा है। दिल्ली में हवा जहरीली होने लगी है। दिवाली के बाद तो दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाएगा। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना भी काफी जरुरी होता है और इसके साथ ही आंखों का केयर करना भी काफी जरुरी है।

दिवाली के त्योहार के बाद दिल्ली में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दिल्ली में तो अभी से प्रदूषण फैलने लगा है। कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी लॉ है।  दिवाली के दौरान प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको इस लेख में प्रदूषण से आंखों को बचाने के लिए टिप्स बताने जा रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, आंखों की देखभाल के लिए आप कुछ टिप्स फॉलों कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

पटाखों से दूर रहें

इस दिवाली आप पटाखे जलाने की सोच रहे हैं, तो पहले ही इनसे दूरी बना लें। पटाखों से निकालने वाली चिंगारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।

हाथों को धोना जरुरी है

जब आप पटाखे जलाते हैं तो इससे केमिकल्स हाथ पर लग जाते हैं। ऐसे में आपको चेहरे और आंखों पर हाथ लगाने से बचना चाहिए। इसलिए हाथों को अच्छे धोना जरुरी है।

सोते समय आई ड्रॉप इस्तेमाल करें

दिवाली के दिन वातावरण में प्रादूषण काफी फैला होता है। इस दिन आप पटाखे जलाएं या नहीं, हालांकि, रात के समय आई ड्रॉप जरुर डालें। इससे आंखों की शांति मिलती है।

आंख में चोट लग जाएं तो डॉक्टर को दिखाएं

अगर पटाखे जलाते समय कोई हादसा हो जाए, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं। इस स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए।

पटाखे न जलाएं

वैसे तो दिवाली का त्योहार दीप जलाने के लिए होता है। ऐसे में आपको पटाखे जलाने से बचना चाहिए। इससे आपके साथ-साथ वातावरण को भी नुकासन पहुंचता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़