Anemia Symptoms: महिलाओं में एनीमिया के लक्षण नजर आने पर ना करें ये काम, वरना पड़ सकता है पछताना

Anemia Symptoms
Creative Commons licenses

एनीमिया होने पर व्यक्ति के शरीर में खून की कमी होने लगती है। बता दें कि हीमोग्‍लोब‍िन एक प्रकार का प्रोटीन है। जिन महिलाओं को एनीमिया की समस्या होती है। उन्हें यह जानना जरूरी होता है कि एनीमिया होने पर उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

एनीम‍िया एक रक्‍त संबंध‍ित रोग होता है। एनीमिया होने पर व्यक्ति के शरीर में खून की कमी होने लगती है। बता दें कि हीमोग्‍लोब‍िन एक प्रकार का प्रोटीन है। वहीं शरीर में व‍िटाम‍िन-बी12, आयरन और फोल‍िक एस‍िड की कमी से एनीमिया हो जाता है। शरीर में खून की कमी से महिलाओं में कमजोरी, चक्‍कर आना, थकान, स‍िर दर्द और च‍िड़च‍िड़ेपन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। 

जिन महिलाओं को एनीमिया की समस्या होती है। उन्हें यह जानना जरूरी होता है कि एनीमिया होने पर उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महिलाओं को एनीमिया होने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सावधानियों के ध्यान में रख महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Benefits of Papaya: वजन कम करने में इस तरह मददगार है पपीता

एनीमिया की पुष्टि

महिलाओं को एनीमिया के लक्षण नजर आने पर सबसे पहले एनीमिया की पुष्टि यानी की जांच करवानी चाहिए। मह‍िलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान भी एनीम‍िया की समस्‍या होती है। कई बार मह‍िलाएं इस पर ध्‍यान नहीं देतीं हैं। ऐसे में एनीमिया का असर गर्भ में पलने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। वहीं कुछ मामलों में स्थिति इतनी ज्यादा गंभीर हो जाती है कि मां और बच्चे की जान पर भी बन आती है। ऐसे में अगर आपके परिवार में किसी की एनीमिया की मेडिकल हिस्ट्री रही है, तो प्रेग्नेंसी टेस्ट के दौरान डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं। एनीम‍िया की जांच ब्‍लड टेस्‍ट या हीमोग्‍लोब‍िन टेस्‍ट से की जाती है।

आयरन र‍िच फूड्स खाएं

डॉक्‍टर की सलाह पर एनीम‍िया के लक्षण नजर आने पर आप आयरन रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में काली मसूर दाल, लाल मसूर दाल और चना दाल को भी शामिल कर सकती हैं। दाल में आयरन और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। जिससे खून बढ़ता है। इसके अलावा कुछ ड्राई फ्रूट्स में भी आयरन की मात्रा पायी जाती है। इसलिए आप अंजीर, काजू, क‍िशम‍िश और अखरोट आद‍ि भी खा सकती हैं। इसके अलावा अंडे का सेवन भी एनीमिया में फायदेमंद होता है।

फोल‍िक एस‍िड का सेवन

एनीमिया से पीड़ित मरीजों को डॉक्‍टर की सलाह पर फोलि‍क एस‍िड का भी सेवन करना चाहिए। फोलिक एसिड विटामिन-बी का एक रूप होता है। फोल‍िक एस‍िड का सेवन ब्‍लड सेल्‍स के न‍िर्माण के ल‍िए फायेदमंद माना जाता है। फोल‍िक एस‍िड का सेवन प्रेग्नेंसी में भी मह‍िलाओं के ल‍िए जरूरी माना जाता है। यह बच्चे के विकास के लिए काफी जरूरी माना जाता है। इसके अलावा डॉक्‍टर की सलाह पर एनीम‍िया में व‍िटाम‍िन-बी12 का सेवन भी करना चाह‍िए। 

ना करें ये काम

रिफाइंड की चीजों का ना करें सेवन

रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन एनीम‍िया के मरीजों के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड्स में पोषक तत्‍व जैसे आयरन और अन्‍य व‍िटाम‍िन्‍स की कमी पायी जाती है। वहीं एनीमिया के मरीजों के लिए आयरन का सेवन काफी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप अनहेल्दी चीजों का सेवन करती हैं, तो शरीर में आयरन को एब्सॉर्ब करने की क्षमता कम हो जाती है।

एल्कोहल को कहें ना

एनीमिया से पीड़ित होने पर एल्‍कोहल और अन्‍य नशीली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि एल्कोहल के सेवन से आपका डाइजेशन खराब हो जाएगा। क्योंकि खराब डाइजेशन की वजह से पोषक तत्‍व शरीर में एब्‍सॉर्ब नहीं हो पाते। इनमें से एक आयरन भी है। वहीं एल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी रहता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़