रात को सोने से पहले पी लें ये ड्रिंक, मिलेंगे चमत्कारिक फायदे, कब्ज से राहत मिलेगी

 constipation
Unsplash

हमारे शरीर का जरुरी हिस्सा है पाचन तंत्र। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक होगा तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा। कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधिक परेशानियां लोगों को काफी दिक्कत देती है। आज हम आपको बताएंगे कि रात को सोने से पहले इस पानी से पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

कब्ज एक ऐसी स्थिति है जिसमें मल त्याग करने में कठिनाई होती है, जिसके लिए अक्सर काफी प्रयास करने पड़ते हैं और जिसके परिणामस्वरूप मल त्याग कम होता है।  इससे काफी असुविधा और मानसिक परेशानी हो सकती है। दुनिया भर में कई लोग कब्ज से पीड़ित हैं, जो डिहाइड्रेशन, अपर्याप्त फाइबर सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, कुछ चिकित्सा स्थितियों और कुछ दवाओं सहित विभिन्न कारकों से शुरू हो सकता है। जब कब्ज का इलाज नहीं किया जाता है, तो यह अधिक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। अगर शरीर का पाचन तंत्र सही से कम नहीं करता तो रात में बेचैनी रहती है और नींद भी खराब रहती है। पाचन संबंधित समस्याओं के लिए रात को पिए ये ड्रिंक।

सोने से पहले इस ड्रिंक को जरुर पिएं

अच्छी नींद और बेहतर पाचन के लिए हम सभी क्या-क्या नहीं करते। लेकिन फिर भी निराशा मिलती है। रात को सोने से पहले इस ड्रिंक को जरुर पिएं। इसे बनाना भी काफी आसान है।

सौंफ-अजवाइन से बनी चाय

रात को सोने से पहले सौंफ-अजवाइन की चाय का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। सौंफ और अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के के गुण मौजूद होते हैं। यह पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करते हैं। अजवाइन में थाइमोल के गुण होते हैं जो कि पेट की सूजन और एसिडिटी को कम करने में मददगार होते हैं।

कैसे बनाएं सौंफ और अजवाइन की चाय

- सबसे पहले एक गिलास पानी को पैन में डालें।

- फिर इसमें आधा चम्मच अजवाइन और सौंफ डाल दें।

- पानी उबालें जब तक पानी का रंग बदल न जाएं।

- अब पानी को गिलास में छानकर इसका सेवन करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़