ओडिशा: भ्रष्टाचार के सात मामलों में वांछित आठ साल से फरार पूर्व बीडीओ दिल्ली से गिरफ्तार

BDO
ANI

भ्रष्टाचार के मामले में आठ साल से फरार ओडिशा के एक पूर्व प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कोसोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट के नारायणपटना के पूर्व बीडीओ रमेश चंद्र साहू भ्रष्टाचार के सात मामलों में सतर्कता विभाग द्वारा वांछित थे।

भुवनेश्वर। भ्रष्टाचार के मामले में आठ साल से फरार ओडिशा के एक पूर्व प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट के नारायणपटना के पूर्व बीडीओ रमेश चंद्र साहू भ्रष्टाचार के सात मामलों में सतर्कता विभाग द्वारा वांछित थे। उन्होंने बताया कि ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के पूर्व अधिकारी साहू को दिल्ली में एक अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: UP के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे Amit Shah, कहा- PM Modi उनके काम को आगे बढ़ा रहे

अधिकारियों ने कहा कि पूर्व अधिकारी पर तोवापदर, मैनकिड और डमसिल में आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण में धन की हेराफेरी करने का आरोप है। एक अन्य मामले में, उन्होंने कथित तौर पर पचिंगी में एक सड़क के निर्माण के लिए आवंटित धन का गबन किया।

इसे भी पढ़ें: ग्राम, ब्लॉक और जिला पंचायतों के बीच अधिक समन्वय की जरूरत : गिरिराज सिंह

अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर करीब 34 लाख रुपये की हेराफेरी की। साहू पिछले आठ वर्षों में अपने ठिकाने बदलते रहे और ज्यादातर दिल्ली एवं उसके आसपास के इलाकों में रहे। वह कुछ समय तक असम के जोरहाट में भी रहे। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टीम को उनके ठिकाने की पहचान करने के लिए दिल्ली में तैनात किया गया था, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़