Madhya Pradesh Crime | रीवा में पिकनिक स्थल पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

Madhya Pradesh
ANI
रेनू तिवारी । Oct 26 2024 3:35PM

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अपने पति के साथ सैर पर गई एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रीवा (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश से बलात्कार की दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जिससे भारत में यौन हिंसा के बढ़ते प्रचलन पर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। रीवा में, 21 अक्टूबर को एक मंदिर के पास पिकनिक मना रहे एक जोड़े पर बेरहमी से हमला किया गया। पति को एक पेड़ से बांध दिया गया, जबकि उसकी पत्नी के साथ भयानक सामूहिक बलात्कार किया गया। हमलावरों ने हमले को रिकॉर्ड किया और धमकी दी कि अगर जोड़े ने पुलिस को अपराध की रिपोर्ट करने की हिम्मत की तो वे वीडियो को ऑनलाइन जारी कर देंगे।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अपने पति के साथ सैर पर गई एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले पांच लोगों और 21 अक्टूबर को गुढ़ तहसील में एक पिकनिक स्थल पर हुई इस घटना का वीडियो बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने  कहा, ‘‘हमने शनिवार सुबह आठ आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पांच कथित बलात्कारियों में से एक को पड़ोसी छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा गया।’’

इसे भी पढ़ें: Telangana में नेताओं का किया जा रहा है फोन टैप! KTR ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर लगाया बड़ा आरोप

पुलिस के अनुसार महिला की हाल में शादी हुई थी तथा पति-पत्नी की उम्र 19-20 साल है एवं वे अभी कॉलेज में हैं। रीवा मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हिमाली पाठक ने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने वाले पांच लोगों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू हैं। उन्होंने कहा कि दंपति मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुढ़ थाने पहुंचे और उसी शाम प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: शिवराज ने पराली जलाने के मुद्दे पर की उच्च स्तरीय बैठक, क्या प्रदूषण पर लगेगा लगाम?

अधिकारी ने कहा कि महिला के बयान के अनुसार गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास उसका और उसके पति का झगड़ा हुआ था। डीएसपी ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया कि फव्वारे के पास पांच लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़