IPL 2025 में रिटायर नहीं होंगे एमएस धोनी, कब लेंगे संन्यास? दिग्गज खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा

एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अब खुद धोनी ने एक पॉडकास्ट में अपने संन्यास को लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। दिग्गज एमएस धोनी के माता-पिता पान सिंह और देविका देवी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान मौजूद रहे, जिससे कईयों को लगा कि शायद धोनी चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलने उतरे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अब खुद धोनी ने एक पॉडकास्ट में अपने संन्यास को लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। दिग्गज एमएस धोनी के माता-पिता पान सिंह और देविका देवी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान मौजूद रहे, जिससे कईयों को लगा कि शायद धोनी चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलने उतरे हैं। धोनी 2008 में आईपीएल के पहले सत्र से चेन्नई का हिस्सा रहे हैं।
दरअसल, राज शामानी के साथ ए पॉडकास्ट में धोनी ने संन्यास की अफवाहों पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ये भी पुष्टि कर दी है कि वह इस सीजन रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं।
एमएस धोनी ने पॉडकास्ट में कहा कि, नहीं अभी तो नहीं मैं अब भी आईपीएल खेल रहा हूं। मैंने इसे काफी सिंपल रखा है, मैं इसे हर बार एक साल की तरह लेता हूं। मैं 43 का हूं और जब आईपीएल 2025 खत्म होगा, मैं 44 का रहूंगा। इसलिए मेरे पास ये निर्णय लेने के लिए इसके बाद 10 महीने होंगे कि मैं खेलूंगा या नहीं। लेकिन ये मैं नहीं तय कर रहा हूं, ये मेरा शरीर तय करता है। इसलिए एक बार में एक साल उसके बाद हम देखेंगे।
आईपीएल में 43 वर्षीय धोनी के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उनका नौवें नंबर पर उतरना खेल फैंस को अच्छा नहीं लगा। धोनी के हालिया बल्लेबाजी प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई। खासकर आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके के 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जब धोनी क्रीज पर आए तो टीम को 9 ओवर में 110 रनों की जरूरत थी।
हालांकि, विजय शंकर के साथ उनकी साझेदारी में 56 गेंदों पर केवल 84 रन ही बने। शंकर ने 54 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि धोनी ने 26 गेंदों पर महज 115.38 के स्ट्राइक रेट के साथ 30 रन बनाए, जिसकी काफी आलोचना हुई।
पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम का अगला मैच आठ अप्रैल को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, उसके बाद 11 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ घरेलू मैच और 14 अप्रैल को लखनऊ के खिलाफ एक और मैच होगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका बहुप्रतीक्षित मुकाबला 20 अप्रैल को घर से बाहर होगा।
अन्य न्यूज़