IND vs NZ Head to Head records: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का घर पर रिकॉर्ड है अच्छा, जानें हेड टू हेड

team india
प्रतिरूप फोटो
BCCI X
Kusum । Oct 15 2024 5:58PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जहां पहला मुकाबला बेंगलुरु, दूसरा पुणे और तीसरा मुंबई में खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने कई बार भारत का सामना किया है। हालांकि, भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है।

16 अक्टूबर यानी बुधवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जहां पहला मुकाबला बेंगलुरु, दूसरा पुणे और तीसरा मुंबई में खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने कई बार भारत का सामना किया है। हालांकि, भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। दोनों की साल 1955 में पहली बार क्रिकेट मैदान पर भिड़ंत हुई थी। भारत और न्यूजीलैंड की आखिरी टेस्ट सीरीज 2021 में हुई थी। तब भारत ने घर पर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के आंकड़े दमदार हैं। दोनों ने आपस में कुल 62 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत ने 22 टेस्ट में जीत हासिल की जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मैचों में बाजी मारी। 28 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे। बता दें कि, भारतीय टीम ने घर पर न्यूजीलैंड के सामने 36 मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने 17 और न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में विजयी परचम फहराया। 17 टेस्ट ड्ऱॉ रहे, दोनों के बीच अभी तक 23 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। भारत ने 12 और न्यूजीलैंड ने 4 जीतीं। चार सीरीज ड्रॉ हो गईं। 

फिलहाल, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के आंकड़े उतने अच्छे नहीं है लेकिन उसके खाते में एक छोटी सी खुशी है। दरअसल, न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ पिचले पांच टेस्ट मैचों में पलड़ा भारी रहा है। न्यूजीलैंड ने जहां तीन मुकाबलों में विजय हासिल की वहीं भारत ने केवल एक टेस्ट में जीत दर्ज की। एक मैच ड्रॉ रहा। दोनों के बीच अंतिम टेस्ट साल 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुआ था। जिसे भारतीय टीम ने 372 रनों से अपने नाम किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़