DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली तूफानी पारी

DC vs MI
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 27 2024 5:41PM

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। जहां मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस दौरान दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फ्रेजर मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली।

आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। जहां मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस दौरान दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फ्रेजर मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली। 

DC की शुरुआत बेहतरीन रही, दिल्ली ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाए। मुंबई को पहली सफलता पीयूष चावला ने दिलाई। उन्होंने फ्रेजर को आउट किया। फ्रेजर 27 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 27 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़