Maharashtra की अर्थव्यवस्था 2022-23 में 6.8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: आर्थिक सर्वेक्षण

Devendra Fadnavis
प्रतिरूप फोटो
ANI

समान अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश करने से एक दिन पहले विधानसभा में आर्थिक समीक्षा पेश किया।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022-23 में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। गौरतलब है कि समान अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश करने से एक दिन पहले विधानसभा में आर्थिक समीक्षा पेश किया।

इसे भी पढ़ें: Tipra Motha के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने शाह से मुलाकात की

इसके अनुसार राज्य में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के क्षेत्र में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी। समीक्षा के मुताबिक उद्योग क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। समीक्षा में कहा गया कि चालू कीमतों पर राष्ट्रीय जीडीपी में महाराष्ट्र की औसत हिस्सेदारी सबसे अधिक 14 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़