बकरीद के आने के साथ ही बढ़ने लगी महंगाई, प्याज के दाम में 50 फीसदी इजाफा

onion
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jun 11 2024 5:33PM

जून के महीने में प्याज की कीमतों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गर्मी के मौसम में हरी सब्जियों के दाम भी महंगे हो गए है। इसके अलावा प्याज की कीमत भी आसमान छूने लगी है। प्याज की कीमत बढ़ने से आम व्यक्ति की टेंशन में भी बढ़ोतरी हो गई है।

जून के महीने में ईद उल-अज़हा (बकरीद) के त्योहार आने वाला है। इस त्योहार से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। अब प्याज की कीमत में लगातार इजाफा होता नजर आ रहा है। आम आदमी को आने वाले दिनों में लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है। 

जून के महीने में प्याज की कीमतों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गर्मी के मौसम में हरी सब्जियों के दाम भी महंगे हो गए है। इसके अलावा प्याज की कीमत भी आसमान छूने लगी है। प्याज की कीमत बढ़ने से आम व्यक्ति की टेंशन में भी बढ़ोतरी हो गई है। कीमत में उछाल आने के पीछे मुख्य कारण डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम को बताया जा रहा है। वहीं प्याज के व्यापारियों ने प्याज का स्टॉक भी रोकना शुरू कर दिया है। 

दिल्ली में महंगी हुई प्याज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार प्याज की कीमतें बढ़ती जा रही है। प्याज की कीमत बीते 10 दिनों से बढ़ने लगी है। बीते 10 दिनों के मुताबिक 12 से 15 रुपये तक प्याज की कीमत बढ़ गई है। वहीं जून के महीने में भी प्याज किसान और व्यापारियों के पास उपलब्ध स्टॉक से आती है। किसान अब अपने स्टॉक को भी कम बेच रहे है, जिस कारण प्याज की कीमत बढ़ने लगी है। किसानों का मानना है कि रबी फसल 2023-24 में गिरावट आने के बाद प्याज की कीमत बढ़ जाएगी। वहीं प्याज की कीमत में 40% एक्सपोर्ट फीस बढ़ गई है, जिस कारण इसका निर्यात कम होने लगा है। व्यापारियों ने दावा किया है कि आगामी 17 जून को होने वाली ईद अल अज़हा के लिए प्याज की घरेलू मांग बढ़ गई है।

 

दक्षिण में बढ़ी मांग

प्याज की मांग महाराष्ट्र के अलावा दक्षिण के राज्यों मे भी काफी अधिक बढ़ी है। कीमत में आई बढ़ोतरी के पीछे मूल कारण किसान और स्टॉकिस्ट का मानना है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस पर से निर्यात शुल्क को खत्म कर सकती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़