स्पर्म काउंट बढ़ाने में रामबाण साबित हो सकते हैं तरबूज के बीज, जानें कब और कैसे खाएं

By प्रिया मिश्रा | Jun 24, 2022

गर्मियों में तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है, जिससे यह गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आमतौर पर हम तरबूज खाते समय, इसके बीज को फेंक देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तरबूज के बीज हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। खासतौर पर पुरुषों के लिए तरबूज के बीज का सेवन बेहद लाभकारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तरबूज के बीज का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है।


पुरुषों के लिए तरबूज के बीज के सेवन के लाभ 

शोध में पाया गया है कि तरबूज के बीज में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं को स्पर्म काउंट को बढ़ाने में सहायक होते हैं। तरबूज के बीज का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: दूध पीना पसंद नहीं तो इन 8 फूड्स से शरीर में कैल्शियम की कमी को करें पूरा

तरबूज के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। यह पुरुषों के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। शरीर में जिंक की कमी से पुरुषों में बांझपन का खतरा बढ़ता है।


पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी से उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर होता है। ऐसे में तरबूज के बीज का सेवन करने से स्पर्म काउंट और क्वालिटी दोनों बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी और गिलोय से कंट्रोल हो सकती है थैलेसीमिया की बीमारी, आयुर्वेद में बताए गए हैं ये 3 उपचार

कैसे करें तरबूज के बीज का सेवन 

तरबूज के बीज का सेवन करने के लिए आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इन बीजों को धूप में सुखाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। आप तरबूज के बीजों को स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...