आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तेदेपा नेता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2023

गुंटूर। आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री आर के रोजा के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता बी सत्यनारायण मूर्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मूर्ति को सोमवार रात अनकापल्‍ली जिले के परवाड़ा मंडल से गिरफ्तार किया गया।

गुंटूर वेस्ट उपमंडलीय पुलिस अधिकारी उमा महेश्वर रेड्डी ने पीटीआई-को बताया, ‘‘मूर्ति को सोमवार रात करीब सात बजकर 45 मिनट पर पकड़ा गया और कल रात ही उन्हें गुंटूर लाया गया।’’ पूर्व मंत्री को कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए, 354ए, 503, 504 और अन्य प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

बिहार : स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी नशे की हालत में गिरफ्तार

दिल्ली: तेज रफ्तार कार के रेलिंग से टकराने की दुर्घटना में छात्र की मौत, चार अन्य लोग घायल

जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान लोगों के लोकतंत्र में मजबूत विश्वास को दर्शाता है: शाह

हुड्डा ने भाजपा के घोषणापत्र पर कहा, ‘2014 और 2019 के वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए’