Jharkhand Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन को टिकट

By अंकित सिंह | Oct 19, 2024

झारखंड चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार टिकट दिया गया है। वहीं, लोबिन हेम्ब्रोम बोरियो से, सीता सोरेन जामताड़ा से, पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला से, गीता बालमुचू चाईबासा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। गीता कोड़ा को जगनाथपुर से टिकट मिला बबै जबकि अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका से चुनाव लड़ेंगी। झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने आज कहा कि चुनाव के लिए हमारी तैयारी बहुत अच्छी है। 

 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: INDIA Bloc में खटपट! कांग्रेस-JMM पर RJD का तंज, सभी फैसले 2 मिनट नूडल्स की तरह नहीं लिए जाते


अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज कहा कि कल ही दोनों पार्टी (बीजेपी-एलजेपी) के प्रभारी मौजूद थे और आप सबके सामने ये ऐलान किया गया कि बीजेपी-एलजेपी गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। गठबंधन की सीटों को लेकर सारी बातें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने झारखंड में भी साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। झारखंड की दुर्दशा, जिस तरह सरकार ने झारखंड की जनता को धोखा दिया है पिछले पांच वर्षों में जिन लोगों ने झारखंड को लूटा है, उनसे झारखंड को मुक्त कराना है और झारखंड में एक बेहतर सरकार बनानी है क्योंकि झारखंड मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। 

 

इसे भी पढ़ें: 'आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं', Jharkhand में बोले राहुल- संविधान पर हो रहा हमला, इसकी रक्षा करने की जरूरत


झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) 10 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि सीट बंटवारे की व्यवस्था को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है लेकिन भाजपा ‘देखो और प्रतीक्षा करो’ की रणनीति अपना रही है क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित प्रतिद्वंद्वी दलों ने अभी अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

बढ़ रहा भारत का दबदबा...Russia में मोदी के आगमन से पहले आया पुतिन का बड़ा बयान

मोदी सरकार की कृषि सुधार योजनाओं से उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है बढ़ोतरी: भागीरथ चौधरी

भारत के सभी राजनयिक नोटिस पर हैं, कनाडा की विदेश मंत्री बोलीं- लोगों को इनकी वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा

Jharkhand Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन को टिकट