World Samosa Day 2024: जानिए भारत में कब और कैसे आया समोसा, कुछ ऐसा है इतिहास

World Samosa Day 2024
Creative Commons licenses/Flickr

हर साल 05 सितंबर को वर्ल्ड समोसा डे मनाया जाता है। यह एक ऐसा स्नैक्स है, जो बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी को पसंद होता है। न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी लोग समोसा बड़े शौक से खाते हैं।

हर साल 05 सितंबर को वर्ल्ड समोसा डे मनाया जाता है। यह एक ऐसा स्नैक्स है, जो बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी को पसंद होता है। न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी लोग समोसा बड़े शौक से खाते हैं। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए 05 सितंबर को विश्व समोसा दिवस मनाया जाता है।

वैसे तो इसका स्वाद सभी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में समोसा कब और कहां से आया। तो बता दें कि 10वीं शताब्दी से पहले कहीं मध्य पूर्व में इसकी शुरूआत हुई थी। वहीं 13वीं-14वीं शताब्दी में यह भारत आया था।

कब भारत आया समोसा

बता दें कि भारत आए व्यापारियों के साथ समोसा भी भारत आया था। तभी से इसका स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ गया। आज के समय में यह ऐसा स्नैक्स बन गया है, जिसको हर कोई बड़े चाव से खाता है। मैदा, आलू और मसालों से समोसा बनाकर तैयार किया जाता है। बताया जाता है कि मूल रूप से ईरान से समोसा भारत आया था। वहीं एक कहानी यह भी है कि 10वीं शताब्दी में महमूद गजनवी के दरबार में शाही पेस्ट्री दी जाती थी। इस पेस्ट्री में कीमा की स्टफिंग की जाती थी। जो काफी हद तक समोसे जैसा दिखता था। इसके बाद से समोसे का इजाद हुआ था।


कैसे बना आलू समोसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16वीं शताब्दी के आसपास पुर्तगाली आलू लेकर भारत आए थे। जिसके बाद से भारत में आलू की खेती होने लगी थी। जब आलू की खेती होने लगी, तो आलू, मिर्च-मसाला और हरी धनिया मिलाकर मसाला तैयार कर समोसे में भरा गया। जब यह बनकर तैयार हुआ, तो इसका स्वाद सभी को पसंद आया और लोग इसे चटखारे लेकर खाना पसंद करने लगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़