Travel Tips: मध्य प्रदेश के काला ताजमहल को देख शाहजहां ने आगरा में बनवाया था असली ताजमहल, आप भी कर आएं दीदार

Travel Tips
Creative Commons licenses

आगरा के ताजमहल को संगमरमर से बनाकर तैयार किया गया था, तो वहीं एमपी में मौजूद काला ताजमहल को आधा काले पत्थर, गुंबद ईंट और चूने से बनाया गया है। ऐसे में आप एमपी घूमने के दौरान काला ताजमहल का दीदार कर सकते हैं।

आगरा के ताजमहल के बारे में तो आप सभी जानते होंगे, लेकिन क्या आपने काला ताजमहल के बारे में सुना है। अगर आपका जवाब न है, तो बता दें कि मध्य प्रदेश में एक काला ताजमहल है। इसको आप नकली ताजमहल भी कह सकते हैं। जहां आगरा के ताजमहल को संगमरमर से बनाकर तैयार किया गया था, तो वहीं एमपी में मौजूद काला ताजमहल को आधा काले पत्थर, गुंबद ईंट और चूने से बनाया गया है। 

मध्य प्रदेश के बुहारनपुर शहर में मौजूद इस प्रसिद्ध धरोहर का दीदार करने दूर-दूर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको भी बुहारनपुर में स्थित इस काला ताजमहल के दीदार के लिए आना चाहिए। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको काला ताजमहल से जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Tourist Places in Kota: प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण कोटा को बनाते हैं एक आकर्षक पर्यटन स्थल

काला ताजमहल

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में काला ताजमहल मौजूद है। इस ताजमहल को देखने के बाद शाहजहां ने आगरा में ताजमहल बनवाने का फैसला किया था। दरअसल, कई दशकों तक बुरहानपुर में मौजूद काला ताजमहल पर मुगलों का शासन रहा है। ऐसे में आप यहां पर इसके अलावा अन्य कई प्राचीन इमारतों का भी दीदार कर सकते हैं। काला ताजमहल उतावली नदी के किनारे मौजूद है। आगरा के असली ताजमहल से मध्यप्रदेश का काला ताजमहल छोटा है। 

काला ताजमहल में मकबरा

मध्य प्रदेश में मौजूद काला ताजमहल में शाहनवाज खान का मकबरा है। शाहनवाज खान अब्दुल रहीम खानखाना के बड़े बेटे थे। लेकिन महज 44 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद बुरहानपुर में उतावली नदी के किनारे शाहनवाज खान को दफना दिया गया था। वहीं कुछ समय बाद शाहनवाज खान की पत्नी की भी मौत हो गई। फिर शाहनवाज खान के मकबरे के बगल में उनकी पत्नी का मकबरा बना दिया गया। साल 1622 से 1623 के बीच काला ताजमहल का निर्माण हुआ है।

इस बेहद खूबसूरत ताजमहल को देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पर्यटक पहुंचते हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा काला ताजमहल की देखरेख की जा रही है। आगरा के ताजमहल और मध्य प्रदेश के काला ताजमहल में सिर्फ इतना ही फर्क है कि आगरा का ताजमहल संगमरमर से बना है और काला ताजमहल काले पत्थरों से बनवाया गया है।

कब और कैसे पहुंचे

बता दें यहां पर आप सुबह 09 बजे से शाम के 04 बजे के बीच आ सकते हैं। वहीं बुधवार को यह बंद रहता है। काला ताजमहल के पास इंदौर सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। इसकी दूरी करीब 180 किमी के आसपास है। वहीं इंदौर से बुहारपुर पहुंचने के लिए आप बस या टैक्सी ले सकते हैं। इसके अलावा आप सड़क व रेल मार्ग से भी बुहारनपुर पहुंच सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़