दिल्ली के एकदम नजदीक है यह हिल स्टेशन, 9 महीने तक बर्फ से ढंकी रहती हैं पहाड़ियां

Fagu himachal pradesh
Prabhasakshi

अगर आपको घूमने-फिरने का काफी शौक है और घूमने का कहीं प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हिमाचल प्रदेश का सबसे शानदार हिल स्टेशन जहां 9 महीने तक बर्फ से ढंकी रहती हैं वादियां। दिल्ली से बेहद नजदीक है यह हिल स्टेशन। यहां पर शांत वातावरण और मनमोहन दृश्य देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इस हिल स्टेशन के बारे में-

जब भी कहीं घूमने की बात आती है तो दिमाग सबसे पहला नाम हिमाचल और उत्तराखंड के हिल स्टेशन का आता है। हालांकि, इन जगहों पर घूम-घूम कर काफी बोर हो चुके हैं। अगर आप भी घूमने के लिए नई जगह की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है। यह हिल स्टेशन दिल्ली से नजदीक है, यहां पर लगभग 9 महीने चक बर्फ से ढंकी वादियां देखने को मिलेंगी।

फागू हिल स्टेशन दिल्ली से नजदीक है

हिमाचल का फागू बहुत ही खूबसूरत गांव है। फागू एक ऐसी जगह हैं, जहां आपको शांति और सुकून मिलेंगा। दिल्ली से फागू 369 किमी दूर है। यहां की खूबसूरती देखकर हर किसी का मन मोह लेती है। आप भी अपने दोस्तों या फैमिली के साथ यहां जरुर जाएं।

फागू की फेमस जगहें

फागू में आप एक्टिविटीज और सुंदर जगहें घूम सकते हैं। यहां आप भाटिया देवता मंदिर, सनसेट और सनराइज पॉइंट और सेब के बगान देख सकते हैं। इस स्थान पर आप हाइकिंग भी कर सकते हैं। आप एप्पल ऑर्च्ड और पाइन फॉरेस्ट तक के लिए हाइकिंग कर सकते हैं। 

फागू कब जाएं

वैसे तो फागू पूरे साल घूमने लायक जगह है और यहां किसी भी महीने जा सकते हो। गर्मी के दौरान जाना भी एक सही समय है। लेकिन आप स्नोफॉल देखना चाहते हैं, तो जनवरी से मार्च का महीना सबसे अच्छा समय है।

कैसे पहुंचें फागू?

अगर आप फागू जाना चाहते हैं तो आप फागू के सबसे पास हवाई अड्डा चंडीगढ़ है। ये 143 किलोमीटर दूर है। वहीं, फागू के नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है, जो 18 किलोमीटर दूर है। दिल्ली से चंडीगढ़ कालका ट्रेनें चलती हैं, जहां से आप बस या टैक्सी ले सकते हैं। आप अपनी गाड़ी से भी फागू जा सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़