Honeymoon Destination: मालदीव-पेरिस कुछ भी नहीं है इन खूबसूरत जगहों के सामने, हनीमून के लिए यह डेस्टिनेशन आपका मन मोह लेगी

international Honeymoon Destination
Common Creatives

अगर आप भी हनीमून के लिए विदेश जाना चाहते हैं। लेकिन ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जो बेहद खूबसूरत और अलग हो, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे हनीमून के लिए सबसे बेस्ट जगहें।

आमतौर पर शादी के बाद कपल्स को सबसे ज्यादा इंतजार हनीमून ट्रिप का रहता है। इस दौरान कपल को बिना किसी टेंशन के घूमने और टाइम बीताने का मौका मिलता है। अगर आप अपने हनीमून के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे हनीमून के लिए बेस्ट जगहें। जहां आप अपने पार्टनर के साथ इन सुंदर जगहों पर एन्जॉय कर सकते हैं।

ग्रीस 

अगर आप किसी कोई खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आप ग्रीस जाने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह इतनी सुंदर है कि आप पेरिस और मालदीव जाना कैंसिल कर देंगे। बता दें, यहां आपको हर एक घर में एक ही कलर नजर आएगा। खुला साफ आसमान और सफेद-नीले रंग के घर बेहद खूबसूरत लगते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जरुर जाएं।

 

 वेनिस 

अगर आपको किसी शानदार और रॉयल जगह पर घूमने का मन है तो आप वेनिस जाने का प्लान बना सकते हैं। इटली में स्थित इस जगह को रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो आपको सेंट मार्क स्क्वायर घूम सकते हैं। इतना ही नहीं आप रियोल्टो ब्रिज भी घूमने जा सकते हैं। सबसे खास बात कि आपको इस शहर में कहीं भी घूमने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ेगी। ऐसी जगह किसी भी कपल की पहली पसंद होती है। इसकी खूबसूरती का नजारा कहीं देखने को नहीं मिलती है। 

 

 क्राबी

अगर आप अपने पार्टनर के साथ मालदीव जैसी जगह पर जाना चाहते हैं , तो आप क्राबी जा सकते हैं। क्राबी द्वीप एक सबसे सुंदर जगह है, जो हर कपल को पसंद आएगी। आप ने अक्सर सोशल मीडिया पर इन जगहों की तस्वीरें देखी होंगी। 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़