एक ऐसा अनोखा चिड़ियाघर जहां पिंजरे में कैद रहते हैं इंसान और जानवर घूमते हैं बाहर

zoo
unsplash

आज हम आपको एक ऐसे अनोखे चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ इंसानों को पिंजरे में बंद किया जाता है और जानवर ग़ुलाम घूमते हैं। हम बात कर रहे हैं चीन के लेहे लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू के बारे में। यहां जानवर खुलेआम घूमते हैं और घूमने आए लोगों पिंजरे में बंद होकर जानवरों को देखते हैं।

अक्सर लोग दुर्लभ जीव-जंतुओं को देखने के लिए चिड़ियाघर जाते हैं। यहाँ अनोखे और खतरनाक जानवरों को पिंजरे में बंद करके रखा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ इंसानों को पिंजरे में बंद किया जाता है और जानवर ग़ुलाम घूमते हैं। हम बात कर रहे हैं चीन के लेहे लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू के बारे में। यहां जानवर खुलेआम घूमते हैं और घूमने आए लोगों पिंजरे में बंद होकर जानवरों को देखते हैं।

यह अनोखा चिड़ियाघर चीन के चौंगकिंग शहर में स्थित है। इसे साल 2015 में खोला गया था। यहां लोगों को जानवरों को बेहद अलग तरीके से और करीब से देखने का मौका मिला है। यहां घूमने आए लोग अपने हाथों से पिंजरे के अंदर से जानवरों को खाना भी खिलाते हैं। चिड़ियाघर में पर्यटकों को पिंजरे में बंद करके जानवरों वाले इलाके में ले जाया जाता है। कई बार खाने के लालच में जानवर पिंजरे के पास भी आ जाते हैं और कभी-कभी तो पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं। इतने पास से शेर जैसे खूंखार जानवर को देखना एक अलग ही अनुभव होता है।

इसे भी पढ़ें: सांची के बौद्ध स्तूपों में इतिहास के साथ ही देखने को मिलता है कला का जादू

चिड़ियाघर के संरक्षक ओं का कहना है कि वे यहां आए पर्यटकों को एक रोमांचकारी और नया अनुभव देना चाहते हैं। इस चिड़ियाघर में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश हैं। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। कैमरे से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पांच से 10 मिनट में मदद पहुंचाई जा सकती है। आपको बता दें कि चिड़ियाघर में आप शेर बंगाल टाइगर सफेद बाघ और भालू जैसे खतरनाक जानवरों को नजदीक से देख सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़